एक्सप्लोरर

World Cup 2019: कोच गैरी स्टीड को है उम्मीद, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में पूरी तरह फिट होकर खेलेंगे लॉकी फर्ग्युसन

World Cup 2019: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में लॉकी फर्ग्युसन न्यूजीलैंड के लिए अहम गेंदबाज साबित होंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन पूरी तरह फिट होकर भारत के खिलाफ खेलेंगे और अपना असर छोड़ेगे. फर्ग्युसन हैमस्ट्रींग स्ट्रेन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में नहीं खेल सके थे. न्यूजीलैंड टीम को उस मैच में 119 रनों से हार मिली थी.

फर्ग्युसन ने अपनी शानदार पेस और किफायती गेंदबाजी के दम पर 17 विकेट हासिल किए हैं और भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं.

हैमस्ट्रींग स्टैन के कारण फर्ग्युसन को अंतिम लीग मैच में नहीं खिलाया गया था. अब वह भारत के साथ होने वाले मैच में खेलने के लिए लगभग तैयार हैं और कोच को उम्मीद है कि वह इस मैच में अपना छाप छोड़ने में सफल होंगे.

स्टीड ने कहा, "मैं चाहता हूं कि लॉकी भारत के खिलाफ खेलें. अगर अंतिम मैच सेमीफाइनल या फिर फाइनल होता तो वह जरूर खेले होते. हमने सावधानीपूर्वक उन्हें आराम दिया था. उनकी हैमस्ट्रींग में समस्या है और उन्हें इससे उबरने के लिए 48 घंटों की जरूरत थी. वह अच्छी स्थिति में हैं और मैदान में उतरने की स्थिति में हैं."

साल 2015 में न्यूजीलैंड टीम विश्व कप के फाइनल में हार गई थी. उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. एक बार फिर यह टीम फाइनल में पहुंचने के करीब है और स्टीड इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते.

स्टीड ने कहा, "हम भारत के साथ होने वाले मैच को लेकर उत्साहित हैं. भारतीय टीम स्तरीय है और उसके पास एक के बाद एक कई मैच विजेता हैं. हमें भारत को हराने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा औ्र इसी कारण हम अपने आगे खड़ी चुनौती को लेकर रोमांचित हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget