एक्सप्लोरर

World Cup 2019, Eng vs Afg Match Preview: पहली जीत की तलाश में इंग्लैंड से भिड़ेगी अफगानिस्तान की टीम

विश्व कप 2019 के 24वें मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का आज इंग्लैंड के साथ है. अफगानिस्तान की टीम आज के मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी.

विश्व कप 2019 के 24वें मुकाबले में आज अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सामना मेजबान इंग्लैंड से हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम को अभी तक खेले गए चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है.

अफगानिस्तान अपनी पहली जीत की तलाश में है तो वहीं मेजबान अपने विजयी क्रम को बनाए रखना चाहेगी. उसके लिए हालांकि चिंता कम नहीं हैं. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज जेस रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हैं तो वहीं नियमित कप्तान इयोन मोर्गन की फिटनेस पर फैसला अगले 24 घंटों में लिया जाएगा.

यह दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में चोटिल हो गए थे. रॉय बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे. उनके स्थान पर जोए रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरूआत की थी. रॉय के स्थान पर जेम्स विंसे का टीम में आना तय माना जा रहा है.

लेकिन अगर मोर्गन बाहर बैठते हैं तो चिंता इस बात की होगी कि मध्य क्रम में उन जैसे बल्लेबाज की भरपाई कौन करेगा. अगर ऐसा होता है तो बेयरस्टो, रुट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर पर अतिरिक्त भार होगा. मोर्गन अगर बाहर होते हैं तो मोइन अली टीम में आ सकते हैं. वह बल्लेबाजी अच्छी कर सकते हैं और साथ में स्पिन का विकल्प भी मौजूद कराएंगे.

इंग्लैंड किसी भी सूरत में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेगी. बेशक अफगानिस्तान ने उस तरह की क्रिकेट अभी तक नहीं खेली जिस तरह की खेलने के लिए वह मशहूर है, लेकिन इंग्लैंड की कमजोरी स्पिन हैं और यहां अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्पिनर हैं. इंग्लैंड को अगर खतरा है तो यहीं है.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इंग्लैंड के सामने टिक पाती है या नहीं इस पर निगाहें होंगी. वैसे जिस तरह के फॉर्म में जोफ्रा आर्चर हैं उससे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के संभल कर खेलने और विकेट बचा कर रखने की जरूरत होगी.

नूर अली जादरान, हसमतुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जाजई पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

टीमें (संभावित):-

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर).

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget