एक्सप्लोरर

World Cup 2019: सचिन-लारा के क्लब में शामिल होंगे क्रिस गेल, साथ ही बनेंगे ‘सिक्सर किंग’

क्रिस गेल ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में उतरने के साथ ही पांच या इससे अधिक बार इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल होने वाले क्रिकेटरों के क्लब में शामिल होने वाले दुनिया 19वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में उतरने के साथ ही पांच या इससे अधिक बार इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल होने वाले क्रिकेटरों के क्लब में शामिल होने वाले दुनिया 19वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद सर्वाधिक छह - छह विश्वकप में खेले हैं लेकिन 16 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पांच विश्व कप में खेले हैं. इनमें ब्रायन लारा, इमरान खान, अर्जुन रणतुंगा, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, रिकी पोंटिंग, जाक कैलिस आदि शामिल हैं. गेल अब लारा और शिवनारायण चंद्रपाल के बाद इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बनेंगे.

भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सहित सात खिलाड़ी चौथी बार विश्व कप में शिरकत करेंगे. धोनी 2007 से इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और 2011 में उनकी अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी. उन्होंने अब तक विश्व कप में 20 मैचों में 507 रन बनाये हैं तथा 32 शिकार किये हैं.

बांग्लादेश के चार खिलाड़ी अपने चौथे विश्व कप में भाग लेंगे. इनमें कप्तान मशरेफी मुर्तजा भी शामिल हैं जो गेल के बाद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2003 विश्व कप में भी हिस्सा लिया था लेकिन वह 2011 में टीम का हिस्सा नहीं थे. उनके अलावा मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल 2007 से तीनों विश्व कप में खेले हैं.

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और श्रीलंका के लेसिथ मलिंगा भी लगातार चौथा विश्व कप खेलेंगे.

वर्तमान विश्व कप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों में डेब्यू के लिहाज से सबसे अधिक अनुभवी गेल के निशाने पर कुछ खास रिकॉर्ड होंगे. इनमें हर चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है जिसके लिये उन्हें केवल एक छक्के की दरकार है.

गेल अब तक 2003, 2007, 2011 और 2015 विश्व कप में खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 26 मैचों में 37.37 की औसत से 944 रन बनाये हैं. उनके नाम पर 215 रन की एक पारी भी शामिल है. ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिकेट महाकुंभ में अब तक 37 छक्के लगाये हैं और वह साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं.

इसका मतलब है कि टूर्नामेंट में पहला छक्का लगाते ही वह विश्व कप के ‘सिक्सर किंग’ बन जाएंगे. वर्तमान विश्व कप में भाग ले रहे बल्लेबाजों में गेल के बाद सर्वाधिक छक्के न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (20 छक्के) के नाम पर दर्ज हैं. मतलब गेल जो रिकॉर्ड बनाएंगे उसका टूटना फिलहाल मुमकिन नहीं होगा.

गेल को विश्व कप में 1000 रन पूरे करने के लिये केवल 56 रन की जरूरत है. अब तक केवल 17 बल्लेबाज ही 1000 से अधिक रन बना पाये हैं जिनमें तेंदुलकर 2278 रन के साथ शीर्ष पर काबिज हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से लारा (1225) और विव रिचर्ड्स (1013) ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

वर्तमान विश्व कप में भाग ले रहे खिलाड़ियों में केवल दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने पिछली सदी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इनमें गेल के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक शामिल हैं. मलिक ने अपना पहला वनडे मैच 14 अक्टूबर 1999 को खेला था. मलिक हालांकि इससे पहले केवल 2007 विश्व कप में ही पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget