एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इन 5 गलतियों ने भारत से छीनी थी 2003 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, रोहित शर्मा की टीम को रहना होगा सावधान

World Cup 2003: वर्ल्ड कप 2003 फाइनल में सौरव गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन एक बार फिर तकरीबन 20 साल बाद दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने है.

IND vs AUS Final: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2003 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. सौरव गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन एक बार फिर तकरीबन 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने है. वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. बहरहाल, हम बात करेंगे उन गलतियों की जिसकी वजह से भारत को वर्ल्ड कप 2003 फाइनल में हार मिली थी, लेकिन इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम उन गलतियों से बचना चाहेगी.

टॉस के वक्त लेना होगा सही फैसला

वर्ल्ड कप 2003 में टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 359 रनों का स्कोर बना दिया. मसलन, इस बार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इन गलतियों से बचना होगा, यानि टॉस के वक्त सही फैसला लेना होगा.

कंगारु ओपनर्स की ताबड़तोड़ शुरूआत

भारतीय गेंदबाजों के लिए दिन निराशाजनक रहा था. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट ने तूफानी शुरूआत की थी. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे. लिहाजा, ऑस्ट्रेलिया ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था. बहरहाल, इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ये गलती दोहराना नहीं चाहेगी.

डेथ ओवर में भारतीय गेंदबाजों से खराब गेंदबाजी

भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, आशीष नेहरा और जवागल श्रीनाथ ने डेथ ओवरों में जमकर रन लुटाए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग और डेमियन मार्टिन ने आसानी से बड़े शॉट लगाए. लेकिन इस बार भारतीय गेंदबाज अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर अनुशासित गेंदबाजी करना चाहेंगे.

भारतीय ओपनर करेंगे तूफानी शुरूआत...

इस वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर लगातार अच्छी और तेज शुरूआत कर रहे हैं. खासकर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय फैंस चाहेंगे कि रोहित शर्मा खिताबी मुकाबले में फिर तूफानी आगाज करें, ताकि कंगारुओं को शुरूआत में ही बैकफुट पर धकेला जा सके.

खेल को आखिरी तक ले जाना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से किया. चेन्नई में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था. भारतीय टीम 2 रनों पर 2 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने खेल को संभाल लिया. लिहाजा, रोहित शर्मा की अगुवाई भारतीय टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS Final: रोहित शर्मा को टॉस विवाद में फंसाने वाले पाकिस्तानियों को वसीम जाफर ने दिया मजेदार जवाब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप फाइनल में अपना 'स्पेशल लक' साथ लेकर आएगी ऑस्ट्रेलिया, क्या टीम इंडिया के लिए कठिन होगा मुकाबला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget