एक्सप्लोरर

IND vs PAK: एबीपी न्यूज के शो विश्व विजेता में यूनिस खान ने किया पाक की जीत का दावा, सहवाग ने दिया ये जवाब

India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर ABP न्यूज का खास शो विश्व विजेता लॉन्च हो गया. इस खास शो में भारत और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गेस्ट हैं.

विश्व विजेता:  2021 टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 24 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. इससे पहले एबीपी न्यूज़ पर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई है. दरअसल, भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले एबीपी न्यूज़ पर विश्व विजेता कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के बीच ज़ुबानी जंग देखने को मिलेगी. भारत की ओर से पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व कप्तान कपिल देव और अतुल वासन ABP न्यूज के स्टूडियो में हैं तो वहीं पाकिस्तान की ओर से कामरान अकमल, युनूस खान और तनवीर अहमद ARY न्यूज के स्टूडियो से अपनी बात रख रहे हैं. 

इस शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार पाकिस्तान महामुकाबले को जीत लेगी. उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार पाकिस्तान की टीम इंडिया को हरा देगा." इसके जवाब में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में ये मैटर नहीं रखता है कि पहले आप एक-दूसरे के खिलाफ कितना खेले हो. किसकी क्या परफॉर्मेंस रही है. जो उस दिन बेहतर खेलेगा, जो अच्छे से प्रेशर को झेलेगा, वो जीतेगा."

24 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-पाक के बीच मुकाबला

बता दें कि 2021 टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  टीम इंडिया अब तक विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारी है. ऐसे में विराट सेना जहां अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेगी. वहीं पाकिस्तान की नज़रें विश्व कप में जीत का सूखा खत्म करने पर रहेंगी. 

भारतीय कप्तान कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बनी हाइप को तूल नहीं देते हुए कहा कि टिकटों की भारी मांग के बावजूद उनके लिये यह एक सामान्य मैच की तरह ही है. विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से कभी नहीं हारी है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि उनकी टीम 24 अक्टूबर को यह मैच जरूर जीतेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget