एक्सप्लोरर

चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हूं: मोहम्मद शमी

चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हूं: मोहम्मद शमी

नई दिल्ली: टीम इंडिया में 2 साल बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब पूरी तरह फिट हैं. शमी इंग्लैंड में एक जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी में अपना दमदार प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं. शमी ने भारत की तरफ से आखिरी वनडे विश्व कप 2015 में खेला था और 50 ओवरों की क्रिकेट में यह उनके लिये नये सिरे से शुरूआत होगी.

शमी ने चैंपियन्स ट्रॉफी की टीम में चुने जाने पर कहा, ‘‘दो साल तक वनडे टीम से बाहर रहना लंबा समय होता है. इन दो सालों में मैंने अपनी ताकत और फिटनेस पर ध्यान दिया. मैंने अपनी कमजोरियों पर भी काम किया. मुझे उम्मीद है कि चैंपियन्स ट्रॉफी में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं. ’’

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे शमी का मानना है कि इस बड़े टूर्नामेंट से पहले मैच अभ्यास की दृष्टिकोण से आईपीएल काफी महत्व रखता है. उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल मेरे लिये अच्छा मंच है जहां मुझे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने से पहले आठ से दस मैच खेलने का मौका मिलेगा. ’’

शमी को विश्वास है कि भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह और वह मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. हमें मैदान पर एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है. हम निश्चित तौर पर अपना शत प्रतिशत देंगे और बाकी भाग्य पर निर्भर है. मेरा ध्यान अब चैंपियन्स ट्रॉफी पर है. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget