एक्सप्लोरर

Women's World T20 final: ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर आसान जीत, चौथी बार खिताब पर किया कब्जा

Women's World T20 final: वेस्टइंडीज में खेले गए वूमेन वर्ल्ड टी-20 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराते हुए चौथी बार खिताब पर अपना कब्जा किया है.

स्पिनरों के फिरकी के जादू के बाद बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने वूमेन वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. मुकाबला नार्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था.

ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार पांचवीं बार फाइनल में खेल रही ऑफ स्पिनर एशलेग गार्डनर (22 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर जार्जिया वेयरहैम (11 रन पर दो विकेट) की बदौलत इंग्लैंड को 19.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया. वहीं तेज गेंदबाजी में मेगान शुट ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 44 रन तक आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर बल्लेबाज एलिसा हीली 22 और बेथ मूनी 14 रनों का योगदान दिया.

इसके बाद गार्डनर (नाबाद 33) और कप्तान मेग लेनिंग (नाबाद 28) के बीच तीसरे विकेट की 62 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 15.1 ओवर में ही टीम ने दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

गार्डनर को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. एलिसा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 225 रन बनाने के अलावा चार स्टंपिंग और चार कैच से आठ शिकार भी किए. टूर्नामेंट में उनसे अधिक शिकार सिर्फ भारत की तानिया भाटिया ही कर सकी जिन्होंने दो कैच और नौ स्टंपिंग से 11 शिकार किए.

ऑस्ट्रेलिया को कभी किसी महिला विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त का सामना नहीं करना पड़ा है और यहां भी यह रिकॉर्ड बरकार रहा है. इंग्लैंड को इस क्रम को तोड़ने के लिए अब कम से कम 2020 में होने वाली अगली विश्व चैंपियनिशप का इंतजार करना होगा.

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेल गया यह फाइनल 2014 में बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गए विश्व टी20 फाइनल की काफी हद तक एक जैसा रहा. मीरपुर में भी इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन ही बना सकी थी और तब भी ऑस्ट्रेलिया ने 15 .1 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बनाकर जीत दर्ज की थी.

इससे पहले इंग्लैंड की ओर से ओपनर बल्लेबाज डेनियल वाट (43) और कप्तान हीथर नाइट (25) ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का टिककर सामना कर सकीं.

डेनियल और हीथर के अलावा इंग्लैंड की और कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाई जिससे इंग्लैंड का दूसरी बार विश्व टी20 खिताब जीतने का सपना टूट गया. इंग्लैंड ने 2009 में अपनी सरजमीं पर हुए पहले महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget