एक्सप्लोरर

Women's T20 World Cup 2024: बांग्लादेश की जगह UAE में क्यों हो रहा है वीमेंस टी20 विश्वकप? जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

India vs Pakistan: वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था. लेकिन अब इसका वेन्यू बदल दिया गया है.

India vs Pakistan Women's T20 World Cup 2024: वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का 3 अक्टूबर से आगाज हो रहा है. यह मुकाबला पहले बांग्लादेश में खेला जाना था. लेकिन आईसीसी ने इसका वेन्यू बदल दिया है. अब टूर्नामेंट यूएई में आयोजित होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम जल्द ही यूईए के लिए रवाना होगी.

दरअसल इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में होना था. लेकिन बांग्लादेश में बीते दिनों काफी हिंसा हुई. देश में अस्थिरता काफी बढ़ गई. बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए वहां वीमेंस टी20 विश्व कप का आयोजन सुरक्षित नहीं था. इसी वजह से वेन्यू बदलना पड़ा. भारत को भी मेजबानी के लिए पूछा गया था. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इसको लेकर सहमति नहीं जताई. इसी वजह से यूएई को मेजबानी के लिए चुना गया.

20 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल मैच -

भारत टूर्नामेंट में पहला मैच न्यूजीलैंड से है. यह मुकाबला दुबई में आयोजित होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी दुबई में ही खेला जाना है. टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से है. यह शारजाह में खेला जाएगा. वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला दुबई में आयोजित होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को आयोजित होगा. इसके बाद फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच भी दुबई में आयोजित होगा.

टीम इंडिया में इन्हें मिली है जगह -

टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वीमेंस टी20 विश्व कप खेलेगी. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा और यास्टिका भाटिया को भी टीम में जगह मिली है. पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शोभना और सजीवन भी टीम का हिस्सा हैं. राधा यादव, दयालन हेमलता और अरुंधति रेड्डी भी टीम इंडिया में शामिल हैं.

टीम इंडिया का टी20 विमेंस विश्व कप 2024 में पूरा शेड्यूल -

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 4 अक्टूबर
  • भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, 6 अक्टूबर
  • भारत बनाम श्रीलंका,  दुबई, 9 अक्टूबर
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 13 अक्टूबर

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास, 92 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget