एक्सप्लोरर

'भारत के बिना...', 2025 चैंपियंस ट्रॉफी पर आकाश चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैरान करने वाला बयान दिया है.

Aakash Chopra on 2025 Champions Trophy: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. लगभग दो महीने के बाद यह वैश्विक टूर्नामेंट खेला जाना है, लेकिन अब तक इसके शेड्यूल और वेन्यू को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फेमस कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. 

बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान में है. सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया को भारत सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली. ऐसे में इस वैश्विक टूर्नामेंट का हाइब्रिड मॉडल में खेला जाना तय है. हालांकि, मेजबान पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल में राजी होने के साथ-साथ कुछ शर्तें भी रख दी हैं. इसी वजह से अब तक इसके शेड्यूल और वेन्यू का एलान नहीं हो सका है. 

आकाश चोपड़ा ने न्यूज एजेंसी आईएनएस से कहा, "सही विकल्प चुना जाना चाहिए. हालांकि, यह हमारी समझ से परे है कि सही फैसला क्या होगा. भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना बीसीसीआई के हाथ में नहीं, बल्कि भारत सरकार के हाथ में होता है. अगर उन्होंने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया है तो यह पूरी तरह से सही है. चैंपियंस ट्रॉफी जहां भी खेली जाएगी, भारत के बिना नहीं हो सकती है." पूर्व भारतीय ओपनर ने आगे कहा, "सच्चाई यह है कि कोई भी आईसीसी इवेंट भारत के बिना नहीं हो सकता है."

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के बारे में पीसीबी का रवैया स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि पाकिस्तान भारत में खेले और वे यहां न आएं. 

नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "हमारा रुख बहुत स्पष्ट है. मैं वादा करता हूं कि हम वही करेंगे, जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा. मैं लगातार आईसीसी चेयरमैन के संपर्क में हूं और मेरी टीम उनसे लगातार बात कर रही है. हम अभी भी अपने रुख में स्पष्ट हैं. यह स्वीकार्य नहीं है कि हम भारत में क्रिकेट खेलें और वे यहां क्रिकेट न खेलें. हमने आईसीसी को बहुत स्पष्ट रूप से बता दिया है, और आगे जो भी होगा, हम आपको बताएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget