एक्सप्लोरर

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ टीम को फील्डिंग पर भी देना होगा ध्यान: विराट कोहली

कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई टी-20 सीरीज के बाद कहा था कि खिलाड़ियों को अपने फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है जहां टीम इंडिया ने सीरीज पर तो कब्जा किया ही साथ में ये भी रिकॉर्ड बना दिया कि टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड में 3 और फिर 5 मैच जीतकर सीरीज के साथ वाइटवॉश भी किया. इस दौरान टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी तो बेहतरीन थी ही लेकिन टीम को अब अपने फील्डिंग में भी सुधार करना होगा. और ये बात कप्तान कोहली का भी ठीक यही मानना है. कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई टी-20 सीरीज के बाद कहा था कि खिलाड़ियों को अपने फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है. भारत को अब बुधवार से यहां न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है. कोहली ने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसमें निश्चित रूप से हमें सुधार करना है. अगर आप देखें तो यह टीम औसत उम्र वाली टीम है. इसलिए हमारी फील्डिंग भी अच्छी होनी चाहिए. मुझे लगता है कि कुल मिलाकर फील्डिंग का स्तर उतनी अच्छी नहीं है, जितनी कि अन्य टीमों की है. टी-20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है क्योंकि यह एक तेज खेल है." उन्होंने कहा, "आप जब एक बार इसमें नर्वस हो जाते तो फिर इससे बाहर निकलना मुश्किल है. यह तेजी से आगे बढ़ता रहता है और बॉल आपके पास आते रहते हैं." कोहली ने साथ ही कहा कि 50 ओवरों के खेल में भी फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी और इसलिए ये ऐसी गलती है, जिसे दोहराया नहीं जा सकता. कप्तान ने कहा, "यहां तक कि वनडे क्रिकेट में भी, हमारा प्रदर्शन ऐसा था जिस पर गर्व नहीं किया जा सकता है और यह किसी से छिपी नहीं है. हम इसके बारे में कई बार बात कर चुके हैं. आप ऐसी उम्मीद करते हैं कि आपके पास एक युवा टीम और जोकि काफी फिट है. एक अच्छा फील्डर वह है जो ना केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान देता है बल्कि फील्डिंग में भी अच्छा काम करता है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
जसप्रीत बुमराह को लेकर नया बवाल, COE की लापरवाही से सब हैरान
जसप्रीत बुमराह को लेकर नया बवाल, COE की लापरवाही से सब हैरान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget