एक्सप्लोरर

प्रार्थना करता हूं कि दादा को बीसीसीआई का चार्ज 10 महीने से ज्यादा मिले: गंभीर

कई पूर्व खिलाड़ियों ने गांगुली को बधाई दी है वहीं गंभीर चाहते हैं कि बधाई देने वाले पूर्व खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में गांगुली की मदद करें.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली को कई पूर्व खिलाड़ियों ने बधाई दी है. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम भी बधाई देने वालों की फेहरिस्त में शामिल है. गंभीर ने साथ ही कहा है कि पूर्व खिलाड़ियों का बोर्ड में आना अच्छा कदम है. गंभीर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा है, "भारतीय क्रिकेट ने बोर्ड में जीत हासिल कर ली है. शुरुआत के लिए भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष बनाया गया है जो भारतीय क्रिकेट द्वारा उठाया गया बड़ा कदम है. आमतौर पर बीसीसीआई का कामकाज प्रतिगामी और अस्पष्ट होता है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर को बोर्ड में शामिल करना शानदार कदम है." कई पूर्व खिलाड़ियों ने गांगुली को बधाई दी है वहीं गंभीर चाहते हैं कि बधाई देने वाले पूर्व खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में गांगुली की मदद करें. गंभीर ने ये भी कहा कि वो प्रार्थना करते हैं कि दादा को 10 महीने से ज्यादा मिले. गंभीर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि दादा को उन पूर्व खिलाड़ियों से समर्थन मिले जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. एक क्रिकेटर के तौर पर वह सफल इसलिए रह सके क्योंकि उन्हें ड्रैसिंग रूम से साथ मिल रहा था और साथ ही बीसीसीआई बोर्ड रूम से." उन्होंने लिखा, "दादा के लिए चीजें जगमोहन डालमिया के समर्थन के बिना चुनौतीपूर्ण रहतीं. उस दौरान गांगुली और कोच जॉन राइट ने सहवाग, नेहरा, युवराज, हरभजन और जहीर जैसे खिलाड़ियों को निखारा. दादा साथ ही भाग्यशाली थे कि उन्हें द्रविड़, कुंबले, तेंदुलकर, लक्ष्मण का साथ मिला. उन्हें इसी तरह का समर्थन बीसीसीआई के बड़े लोगों से चाहिए होगा जिनको पता है कि चुनौतियां कहां हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget