एक्सप्लोरर

WTC फाइनल की हार से इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में होंगे बड़े फेरबदल

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में बड़े बदलाव होने की संभावना है. 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है.

Australia Test Team Changes After Defeat WTC Final: 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार झेलनी पड़ी. टीम लगातार दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन नहीं बन सकी. फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कंगारुओं को 5 विकेट से शिकस्त दी. इस हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने भी स्वीकार किया कि फिर से टीम को बनाने की जरूरत है. उन्होंने कुछ बदलाव के भी संकेत दिए. ऐसे में जानते हैं कि अब ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में क्या बदलाव हो सकते हैं. 

WTC फाइनल में हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. बता दें कि स्टीव स्मिथ WTC फाइनल के दौरान चोटिल हो गए. ऐसे में स्मिथ का वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना भी मुश्किल माना जा रहा है. 

1- ओपनिंग में बदलाव होगा 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन को ओपनिंग भेजा गया था, लेकिन यह दांव काम नहीं आया. ऐसे में अब उस्मान ख्वाजा के साथ सैम कोंसटास से ओपनिंग कराई जा सकती है. कोंसटास ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू किया था और अपने दमदार प्रदर्शन से महफिल लूट ली थी. 

2- कैमरून ग्रीन टेस्ट टीम से होंगे बाहर

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन WTC फाइनल में एक बल्लेबाज के तौर पर नंबर-3 पर खेले थे, लेकिन वह पहली पारी में चार और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए. ग्रीन की तकनीक पर भी सवाल उठे. ऐसे में अब टेस्ट टीम से उन्हें बाहर किया जा सकता है. 

3- इस खिलाड़ी को भी मौका मिलने की उम्मीद 

वनडे क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले जोश इंग्लिस को टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है. इंग्लिस मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, और स्पिन को काफी अच्छे से खेलते हैं. हालांकि, इंग्लिस को तभी मौका मिलने की उम्मीद है, जब स्टीव स्मिथ फिट नहीं होने की वजह से टीम से बाहर होंगे.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget