एक्सप्लोरर

क्या अब पूरा हो सकेगा IPL 2021? सितंबर-अक्टूबर में मिल सकती है 20 दिन की विंडो

अलगे महीने टीम इंडिया को 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है. जिसका आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा.

IPL 2021: BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन को कोरोना के मामले सामने आने के बाद सस्पेंड कर दिया है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वह खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता है. अब इस बीच बड़ा सवाल ये है कि क्या बचे हुए मैचों का आयोजन संभव है? सामने आई कुछ मीडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि बचे हुए मुकाबलों के लिए विंडो सितंबर महीने में मिलने की संभावना है. हालांकि इस बात पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को IPL 2021 को पूरा करने के लिए कम से कम 20-30 दिनों का वक्त चाहिए. ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि वार्षिक क्रिकेट कैलेंडर में उपलब्ध स्लॉट मिलना काफी बड़ी चुनौती होगी. अलगे महीने टीम इंडिया को 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है. जिसका आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा. यूके के क्वारंटीन नियम के तहत सभी प्लेयर्स को लगभग 2 हफ्ते पहले इंग्लैंड जाना होगा. इसके बाद टीम इंडिया वहीं पर ठहरेगी और अगस्त-सितंबर में टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक खेली जाएगी.

ऐसा माना जा रहा है कि टेस्ट सीरीज के आयोजन के बाद आईपीएल के लिए विंडो मिल सकती है क्योंकि इसके बाद बड़ा इवेंट टी-20 विश्व कप का है जो अक्टूबर के बीच में शुरू होगा. विश्व कप के आयोजन के बाद फिर वार्षिक क्रिकेट कैलेंडर में स्लॉट निकालना मार्च से पहले संभव नहीं हो पाएगा. जब तक अगले आईपीएल 2022 का वक्त करीब आ जाएगा.

रद्द करनी होगी कोई सीरीज

जिसका आयोजन अगले साल अप्रैल से किया जा सकता है. टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. साल के आखिरी में भारतीय टीम अफ्रीका के दौरे पर जाएगी. उसके बाद जनवरी से मार्च तक भारतीय टीम को वेस्टइंडीज और श्रीलंका से सीरीज खेलनी है. इन सीरीज के अंत के बाद फिर आईपीएल 2022 के आयोजन का समय आ जाएगा. अगर सितंबर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को कराना हो तो इसे किसी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज को रद्द करना होगा. वहीं बीसीसीआई के लिए अभी सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना होगा कि टी-20 विश्व कप जो अक्टूबर में भारत में शुरू होने वाला है, उसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget