एक्सप्लोरर

पर्थ टेस्ट में भारत को कड़ी टक्कर देने मैदान पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन

पहले टेस्ट में भारत के हाथों 31 रनों से करारी हार झलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम ने कहा है कि उनकी टीम पर्थ टेस्ट में भारत को कड़ी टक्कर देने मैदान पर उतेगी.

भारत के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने पर्थ टेस्ट में मेहमान टीम को कड़ी चुनौती देने की बात कही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें दिन 291 रन पर ऑलआउट हो गई.

आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने मिलकर नौ विकेट लिये और भारत को चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त दिलाई.

पेन ने मैच के बाद कहा, ‘‘इससे मुश्किल कुछ और नहीं हो सकता है. सभी टेस्ट मैच बहुत बड़ी चुनौती होती है और हमें उम्मीद थी कि इस सीरीज में शुरू से ही कड़ा मुकाबला होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अच्छी टीम बनना चाहते हो तो आपको ऐसी टीम बनना होगा जिसे हराना मुश्किल होता है और हमने ऐसा किया. हमने भारत को जीत के लिये काफी संघर्ष करवाया. मुझे लगता है कि उन्होंने जितना सोचा था हमने उन्हें उससे ज्यादा मेहनत करवायी.’’

पेन ने कहा, ‘‘हमने पहले दो टेस्ट मैचों के लिये यही टीम चुनी है और हम पूरे विश्वास के साथ वहां (पर्थ) जा रहे हैं. ’’

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत से अधिक ओवर खेले लेकिन तब भी उसे हार झेलनी पड़ी और पेन ने कहा कि सीरीज में आगे बढ़ने से पहले उन्हें इस क्षेत्र में सुधार करना होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत अच्छा मौका था. हम पहली पारी में उसे भुना नहीं पाये और जब वे थक रहे थे तब हमारे पास बल्लेबाज नहीं थे. अगर हमने इनमें से किसी भी एक मौके का फायदा उठाया होता तो हम यह टेस्ट मैच जीत जाते इसलिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है.’’

ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को जीत के लिये इंतजार करवाया.

पेन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बहुत अधिक लोगों ने यह सोचा होगा कि हम लक्ष्य के इतने करीब पहुंचेंगे लेकिन हमें विशेषकर अपने निचले क्रम पर बहुत भरोसा था. हमारी बल्लेबाजी निचले क्रम में भी मजबूत है और नाथन लियोन हर समय बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget