एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में वाइड गेंद का क्या होता है नियम? कब वाइड बॉल देता है अंपायर; आसान भाषा में जानें क्या है रूल

Wide Rules in Test: सीमित ओवरों के क्रिकेट और टेस्ट मैचों में कई सारी असमानताएं होती हैं. इन्हीं में एक असमानता वाइड बॉल को लेकर नियम भी हैं.

सीमित ओवरों के क्रिकेट और टेस्ट मैचों में कई सारी असमानताएं होती हैं. इन्हीं में एक असमानता वाइड बॉल को लेकर नियम भी हैं. व्हाइट बॉल मैचों में वाइड को लेकर नियम बहुत सख्त होते हैं, लेकिन टेस्ट मैचों में इस मामले में कम सख्ती बरती जाती है. कई बार ऐसा भी होता है कि लेग साइड पर बॉल होने पर भी अंपायर वाइड का इशारा नहीं करता है. आखिर रेड बॉल क्रिकेट में वाइड के नियम क्या हैं और क्या इन्हें समझ पाना बहुत मुश्किल है? यहां डिटेल्स में समझिए पूरा नियम.

व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात करें वाइड लाइन/सफेद रेखा स्टंप्स से करीब 89 सेंटीमीटर की दूरी पर होती है, और उससे कुछ दूरी पर रिटर्न क्रीज होती है. लेकिन टेस्ट मैचों में वाइड बॉल के लिए पिच पर सफेद रेखा मौजूद ही नहीं होती, वहां सिर्फ रिटर्न क्रीज वाली सफेद रेखा मौजूद होती है. दरअसल टेस्ट मैचों में वाइड तभी दी जाती है जब बॉल, बल्लेबाज की पहुंच से ज्यादा दूर हो. ODI और टी20 मैचों में वाइड गेंदों का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है, जबकि टेस्ट मैचों में एक्स्ट्रा रनों से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है.

आमतौर पर जब कोई गेंदबाज रिटर्न क्रीज से बाहर गेंद फेंकता है तो इसे वाइड करार दिया जाता है. वहीं गेंद अगर रिटर्न क्रीज के अंदर से गुजरी है, लेकिन बल्लेबाज की पहुंच से काफी दूर है, तो भी उसे वाइड करार दिया जाएगा. ऑफ-स्टंप और लेग स्टंप की वाइड गेंदों के लिए टेस्ट के नियम समान हैं. इसके अलावा जब कोई गेंदबाज बाउंसर बल्लेबाज के सिर के बहुत ऊपर से गुजरे तो भी अंपायर उसे वाइड करार देता है.

टेस्ट मैचों में ज्यादा वाइड नहीं होने का एक मुख्य कारण यह है कि रेड-बॉल मैचों में फील्डिंग और बल्लेबाजी टीम के बीच कम्पटीशन लेवल को बनाए रखने के लिए किया जाता है. गेंदबाजों को लंबे स्पेल फेंकने होते हैं, ऐसे में वाइड के लिए सख्त नियम गेंदबाजी टीम के प्रतिकूल रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी और ईशान किशन को रिलीज करेगी सनराइजर्स हैदराबाद? वरुण एरॉन की एंट्री के बाद आया अपडेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget