एक्सप्लोरर

WI vs IND: लिटिल मास्टर गावस्कर ने की इशांत शर्मा की बल्लेबाज़ी की तारीफ

टीम इंडिया के दिग्गज लिटिल मास्टर इशांत की बल्लेबाज़ी से प्रभावित नज़र आए और उन्होंने इशांत की कॉमेंट्री बॉक्स में जमकर तारीफ भी की.

जसप्रीत बुमराह की शानदार हैट-ट्रिक और बेहतरीन स्पेल की मदद से भारत और वेस्टइंडीज़ बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज़ की टीम 87 के स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल में है. लेकिन दूसरे दिन के खेल में एक वक्त पर बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने छह विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए थे. इसके बाद हनुमा विहारी ने जिस बल्लेबाज़ के साथ मिलकर टीम को 400 रनों के पार पहुंचाया वो एक बल्लेबाज़ नहीं गेंदबाज़ थे. यानि कि इशांत शर्मा. इशांत ने अपने 92वें टेस्ट में अपना पहला अर्धशतक जमाया. उनकी इस पारी को देख टीम इंडिया के दिग्गज लिटिल मास्टर बेहद खुश नज़र आए. उन्होंने इशांत की कॉमेंट्री बॉक्स में जमकर तारीफ भी की. जिस वक्त इशांत शर्मा, हनुमा विहारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो कॉमेंट्री बॉक्स में उनकी इस प्रतिभा को लेकर जमकर चर्चा होने लगी. इशांत के एक रिवर्स शॉट पर तो खुद दिग्गज गावस्कर ने ठहाके भी लगाए. गावस्कर ने उनके इस शॉट को देखकर कहा, ''पता नहीं इशांत अपना विकेट इतना सस्ते में क्यों गंवाना चाहते हैं। जबकि उन्होंने यह दिखा दिया है कि उनकी विकेट बेहद ज़रूरी और इम्पोर्टेंट है।'' इसके बाद गावस्कर ने इशांत की पहले की पारी का भी ज़िक्र किया और बोले, ''पहले मुकाबले में भी इस जोड़ी(हनुमा और इशांत) के बीच अच्छी साझेदारी हुई थी. जिसकी मदद से भारत ने अतिरिक्त रन बनाए.'' लिटिल मास्टर की तारीफ के बाद इशांत शर्मा ने मैदान पर जमकर बल्लेबाज़ी की और अपना पहले अंतराष्ट्रीय टेस्ट अर्धशतक भी पूरा किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget