एक्सप्लोरर

आखिर क्यों विराट ने ट्रिपल सेंचुरी बनाने का मौका छोड़ा, ये था कारण

भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे मौके आएंगे जब कप्तान को एक खिलाड़ी के तिहरे शतक और जीत की उम्मीद में से एक को चुनना होगा, विराट ने तो बता दिया है कि वो किसे चुनेंगे, भविष्य के बाकी कप्तानों को तय करना होगा .

'एक विचार को अपनाइये, उस विचार को अपने जीवन की सोच बना लिजिए, उसके ही सपने देखिए, उसी विचार को जीएं. दिमाग, मांसपेशियां, शरीर के हर अंग में विचार को दौड़ने दें, इसके लिए हर दूसरा विचार त्याग दें. सफलता का यही रास्ता है . ' स्वामी विवेकानंद की ये बात का सीधा संबंध विराट कोहली की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेली गई नाबाद 254 रन की पारी का है. विराट ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ जीत का सपना देखा है और उसकी धुन में वो रनों, रिकॉर्डों और रिश्तों को दरकिनार कर चलते हैं. किसी भी क्रिकेटर के लिए रिकॉर्ड्स या रन उसकी महानता की सीमा तय करते हैं और भारत जैसे क्रिकेट के लिए पागल देश में तो रन और रिकॉर्ड रिटायरमेंट के बाद के बैंक बैलेंस का सूचकांक होते हैं, और विराट क्रिकेट के इस मार्केट को अच्छी तरह समझते भी हैं, लेकिन खुशी इस बात की है कि वो ये समझने के बाद भी जीत की जिद को सबसे ऊपर रखते हैं. टेस्ट में तिहरा शतक भारत की ओर से अब तक दो ही बल्लेबाज लगा सके हैं, सहवाग ने दो बार लगाया है और दूसरे तिहरा शतक लगाकर भी टीम से बाहर होने वाले बदनसीब करुण नायर हैं. ये तिहरा शतक विराट को विशिष्ट बना देता, लेकिन विराट के लिए विशिष्ट होने से ज्यादा अहम विजेता होना है. वरना वो एक सेशन और खेलते और तिहरा शतक बन जाता, कोई कुछ कहता भी नहीं, क्योंकि भारत में क्रिकेट में भी मूर्तिपूजा की परंपरा है, यहां के खेल की परंपरा में व्यक्ति अक्सर टीम से पहले आता है. लेकिन नाबाद 254 रन की पारी में विराट ने इस परंपरा को इतिहास बना दिया . जो चूका वही सिकंदर विराट की कप्तानी की चालाकी यहां पर दिखती है, तिहरा शतक चूके लेकिन पूरी टीम को एक बड़ा संदेश दे दिया कि टीम से बड़ा कोई नहीं, जीत की कसक के एहसासों पर किसी के व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स का महल नहीं बनेगा. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे मौके आएंगे जब कप्तान को एक खिलाड़ी के तिहरे शतक और जीत की उम्मीद में से एक को चुनना होगा, विराट ने तो बता दिया है कि वो किसे चुनेंगे, भविष्य के बाकी कप्तानों को तय करना होगा . जब सचिन 194 पर थे और द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी थी 2004 ये भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े विवादों में से एक था . साल 2004 में मुल्तान में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट था . इसी टेस्ट में सहवाग तिहरा शतक लगाकर आउट हो गए थे, सचिन 194 पर खेल रहे थे, दिन के खेल के 16 ओवर बचे थे. गांगुली घायल थे तो द्रविड़ कप्तानी कर रहे थे. द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी और पूरी टीम क्या पूरे देश में बवाल हो गया. द्रविड़ ने सचिन से कहा भी कि टीम हित में फैसला लिया है, जीत के लिए लिया है, लेकिन सचिन नाराज, फैंस नाराज, देश नाराज.... सचिन ने अपनी जीवनी में लिखा भी है कि द्रविड़ के इस फैसले से वो हैरान थे, गुस्से में थे. बात में उस समय के कोच जॉन राइट ने सचिन ने माफी मांगी, गांगुली ने बोला वो बहुत सॉरी फील कर रहे हैं. द्रविड़ को भी सचिन के पास जाकर व्यक्तिगत तौर पर सफाई देनी पड़ी. 2019 विराट कोहली ने यहां खुद ही पारी घोषित कर दी, उन्हें इस पर ना तो गुस्सा आया और ना ही उन्हें किसी को सफाई देनी थी, भई कप्तान वही थे. लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के बाकी रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजों को ये जरुर बता दिया कि आज विराट ने खुद को चुना है, कल वो जीत के लिए किसी को भी चुन सकते हैं. तिहरा शतक नहीं, पर रिकॉर्डों की कमी भी नहीं विराट ने नाबाद 254 रन की पारी में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. सारे रिकॉर्ड खास हैं, दुनिया भर की क्रिकेट ने इसे विराट के बल्ले से ही बनते देखा है. बतौर कप्तान विराट की कामयाबी के ये किस्से, आने वाली पीढ़ियों के लिए नजीर बनेंगीटेस्ट में बतौर कप्तान 150+ स्कोर की बात करें तो इसमें विराट ने 9 बार ये कारनामा किया है तो वहीं लेजेंड और क्रिकेट के महानायक कहे जाने वाले सर डॉन ब्रेडमैन ने ये कारनाम 8 बार किया है. बतौर कप्तान सर्वाधिक स्कोर की अगर बात करें तो इसमें 200+ स्कोर विराट ने 6 बार बनाए हैं तो वहीं 150+ स्कोर 9 बार. इसके बाद 100+ स्कोर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ ने 25 बार बनाए हैं तो वहीं पॉन्टिंग और विराट ने ये कारनामा 19-19 बर किया है. भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट में दोहरा शतक : 7 - विराट कोहली 4- बाकी के सभी 32 कप्तान मिलकर ये रिकॉर्ड्स भारतीय नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में विराट का हौंसला और हैसियत बताते हैं. विराट जिस क्षमता के बल्लेबाज हैं, उम्मीद है वो एक नहीं बल्कि कई तिहरे शतक लगाएंगे, लेकिन अगर उनके करियर में दोबारा ये मौका नहीं आया तो यकीन रखिएगा कि जब विराट अपनी जीवनी लिखेंगे तो उसमें ये कभी नहीं होगा कि उन्हें 11 अक्टूबर 2019 को पारी घोषित करने पर अफसोस है .
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget