एक्सप्लोरर

अपनी उम्र से डेढ़ गुने बड़े खिलाड़ी से क्यों डर रहे हैं विराट कोहली ?


अपनी उम्र से डेढ़ गुने बड़े खिलाड़ी से क्यों डर रहे हैं विराट कोहली ?

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है. तमाम विवाद के बाद विराट कोहली को उनकी पसंद का कोच और कोच को उनकी पसंद का ‘सपोर्ट स्टाफ’ मिल चुका है. जाहिर है अब मैदान में प्रदर्शन का वक्त है. विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी सही मायनों में श्रीलंका में ही बनी थी.


दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दौरे में धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने श्रीलंका से ही टीम की ‘फुलटाइम’ कप्तानी संभाली थी. उसी दौरान रवि शास्त्री को भी टीम डायरेक्टर के तौर पर चुना गया था. उस दौरे के बाद विराट कोहली एक बार फिर टीम के साथ श्रीलंका में हैं. विराट कोहली और पूरी टीम की परेशानी श्रीलंका का वो गेंदबाज है, जिसने पिछले दौरे में टीम इंडिया को परेशान किया था. उस गेंदबाज का नाम है रंगना हेराथ.



हेराथ चालीस की उम्र में पूरे करने वाले हैं 400 विकेट


रंगना हेराथ की उम्र 39 साल 124 दिन है. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें 18 साल का तजुर्बा है. वो अब तक 384 टेस्ट विकेट ले चुके हैं. इस सीरीज में भारतीय टीम को 3 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में निश्चित तौर पर उनका लक्ष्य होगा कि इस सीरीज में वो अपने इस सपने को पूरा करें.


दिलचस्प बात ये है कि जब तक मुथैया मुरलीधरन टीम में थे तब तक रंगना हेराथ हमेशा ‘सेकंड लाइन अप’  के गेंदबाजों में रहे. उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन 2010 में मुथैया मुरलीधरन के बाद बतौर स्पिनर रंगना हेराथ श्रीलंका की टीम की पहली पसंद बनते चले गए.


इसके अगले ही साल श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थी. जहां रंगना हेराथ के करिश्माई स्पेल की बदौलत श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. उस टेस्ट मैच में रंगना हेराथ ने 128 रन देकर 9 विकेट झटके थे.


इसके बाद रंगना हेराथ मैच दर मैच अनुभव बटोरते गए और विरोधी टीमों को परेशान करते रहे. 40 की उम्र में खुद को मैच के लिए कैसे तैयार करना है इसकी चुनौती को समझने के लिए बस इतना जान लीजिए कि मुथैया मुरलीधरन जैसे चैंपियन खिलाड़ी ने करीब 35-36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन रंगना हेराथ इसी उम्र के बाद और ज्यादा खतरनाक होते चले गए.



अपनी उम्र से डेढ़ गुने बड़े खिलाड़ी से क्यों डर रहे हैं विराट कोहली ?

रंगना हेराथ से क्यों घबराती है टीम इंडिया


दरअसल 2015 में भारतीय टीम गॉल टेस्ट मैच खेल रही थी. आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 183 रन पर समेट दिया. जबकि पहली पारी में भारतीय टीम ने 375 रन बनाए थे. इसमें विराट कोहली और शिखर धवन का शतक शामिल था. करीब दो सौ रनों की बढ़त भारतीय टीम के पास थी. टेस्ट में जबरदस्त पकड़ थी.



श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. आर अश्विन ने फिर 4 विकेट चटकाए. बावजूद इसके श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 367 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इसमें चांदीमल की शानदार 162 रनों की नॉट आउट पारी शामिल थी. 367 रन बनाने के बाद भी पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के कारण भारतीय टीम के सामने चौथी पारी में पौने दो सो रनों के करीब का लक्ष्य था.


इस आसान से लक्ष्य को रंगना हेराथ ने असंभव सा बना दिया. उन्होंने आसान लक्ष्य की सोच को तोड़ दिया. भारतीय टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो सिर्फ और सिर्फ मायूसी हाथ लगी. पूरी टीम सिर्फ 112 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. आधी टीम तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई.


पहली पारी के शतकवीर विराट कोहली और शिखर धवन का बल्ला नहीं चला. टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए. इन सारी नाकामियों के पीछ की वजह थे रंगना हेराथ. जिन्होंने 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. दूसरी पारी में रंगना हेराथ ने 21 ओवर में 48 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे. 


अच्छी बात ये है कि इस टेस्ट मैच में अप्रत्याशित हार के बाद भी भारतीय टीम ने अगले टेस्ट मैच से सीरीज में वापसी की. अगले टेस्ट मैचों को जीत कर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा भी किया. बावजूद इसके दूध का जला छांछ भी फूंक फूंक कर पीता है की कहावत विराट कोहली ने सुन भी रखी है और देख भी रखी है. ऐसे में उनके सामने इस दौरे में रंगना हेराथ के खिलाफ सावधान रहने में ही भलाई है की रणनीति बेहतर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget