एक्सप्लोरर

अमेरिका कहें या मिनी इंडिया, भारतीयों से सजी है USA की टीम; आज अपनों से ही भिड़ेगी रोहित एंड कंपनी

IND vs USA: आज यानी 12 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना यूएसए से होगा. जानिए इस मैच को भारत बनाम मिनी भारत मैच क्यों कहा जा रहा है.

IND vs USA: आज न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में भारत और यूएसए (USA) का मैच खेला जाएगा. ये दोनों टीम अभी तक ग्रुप ए में अपने दोनों मैच जीतकर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं. आज जिसे भी जीत मिलेगी, वह टेबल टॉपर बनने के अलावा लगभग सुपर-8 में भी अपना स्थान पक्का कर लेगा. मगर यह मैच एक अन्य कारण से भी दिलचस्प बना होगा क्योंकि भारत की टीम में तो भारतीय खिलाड़ी खेल रहे होंगे, लेकिन USA की टीम में भी भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है. तो क्या इस भिड़ंत को भारत बनाम मिनी भारत कहना सही होगा.

लक्ष्मीपति बालाजी का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने भी इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा, "हां, काफी लोग भारत से यहां आकर बस गए हैं. ये भारत बनाम मिनी भारत जैसा ही मुकाबला है. मैंने USA के कुछ खिलाड़ियों से बात की, वे भारतीय प्लेयर्स को फॉलो करते हैं और उनसे बहुत प्रेरणा लेते हैं. इस कारण ये उनके लिए भावुक लम्हा भी होगा. इनमें से कुछ खिलाड़ी अंडर-19 लेवल पर भारत के लिए खेल चुके हैं, लेकिन अब USA का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं."

भारत बनाम भारत

यूएसए के पूरे टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर नजर डाले उसमें कुल 7 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. सबसे पहले कप्तान मोनांक पटेल हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म के संकेत दिए हैं. मोनांक भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं. वहीं टीम में सौरभ नेत्रावलकर कोई सुपरस्टार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, जिन्होंने पाक टीम के खिलाफ 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. सौरभ भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल चुके हैं.

उनके अलावा गुजरात में जन्मे निसर्ग पटेल को अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. वो साल 2017 से USA की टीम के लिए खेल रहे हैं. गेंदबाजी ऑलराउंडर हरमीत सिंह 2012 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत के लिए खेले थे. हरमीत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मौका मिला, लेकिन 4 ओवर में 34 रन दे बैठे थे. इस बीच मिलिंद कुमार रणजी ट्रॉफी में सिक्किम और त्रिपुरा के लिए खेल चुके हैं. मिलिंद IPL में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड का भी हिस्सा रहे हैं.

मोनांक पटेल, सौरभ नेत्रावलकर, निसर्ग पटेल, हरमीत सिंह और मिलिंद कुमार का जन्म तो भारत में हुआ. मगर यूएसए के स्क्वाड में 2 और अन्य भारतीय मूल के प्लेयर्स हैं, जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ था. नितीश कुमार मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन उनका परिवार बहुत लंबे समय से कनाडा में रहा और फिर अमेरिका शिफ्ट हो गया था. नितीश मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और कनाडाई नेशनल टीम के लिए भी खेल चुके हैं. उनके अलावा जसदीप सिंह का परिवार सालों पहले अमेरिका चला गया था और वे 2015 से USA की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: बांग्लादेश की एक जीत और श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बारिश ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget