एक्सप्लोरर

RCB को अब तक क्यों नसीब नहीं हुआ आईपीएल खिताब? युजवेंद्र चहल ने दिया बेहद ही दिलचस्प जवाब

Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक आईपीएल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है. टीम 2016 में फाइनल में पहुंची थी, तब टीम को हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

Why RCB Don't Win IPL Title: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की सबसे मशहूर फ्रेंचाइज़ी में से एक है. आईपीएल के 16 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें आरसीबी ने एक भी खिताब नहीं जीता है. अब आरसीबी के लिए 8 साल तक खेल चुके युजवेंद्र चहल ने इस बात जवाब ढूंढने की कोशिश की है. आरसीबी ने 2016 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तब टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

चहल ने ‘द रणवीर शो’ पर बात करते हुए कहा, “मैं आठ सालों से इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं. 2016 में हमारे पास सबसे अच्छा मौका था क्योंकि हमारे पास क्रिस गेल और केएल राहुल थे. हम फाइनल हार गए थे. हमने अंत में 7 में से 6 मैच जीते थे. मुझे दिल्ली के खिलाफ क्वालिफायर मैच में पहला पर्पल कैप मिला था, लेकिन सिर्र दो दिन के लिए.”

चहल ने आगे कहा, “समीकरण यह था कि अगर हम हार गए, तो हम टॉप 4 से बाहर हो जाएंगे और अगर हम जीतते हैं, तो हम दूसरे नंबर पर रहेंगे. हमने मैच जीता और फाइनल में पहुंचे. हम चिन्नास्वामी में खेल रहे थे लेकिन 8-10 रनों से मैच हार गए थे. यह दुख देता है.”

चहल से आगे पूछा गया कि एक खराब सीज़न के बाद क्या बातचीत होती है. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हम बात करते हैं कि हम अगले सीज़न में क्या अलग कर सकते हैं. जब आप अच्छा क्रिकेट खेलने के बाद हारते हैं, तो आपको ज़्यादा खराब नहीं लगता है. एक चीज कोशिश करने के बाद हार रही है, दूसरी शुरुआत से ही हार रही है.”

चहल ने बताया कि कैसे एक बार लगातार 6 मैच हारने के बाद जब टीम जीती थी, तो खिताब जीतने जैसा जश्न मनाया गया था. चहल ने बताया, “एक बार, हम लगातार 6 मैच हार गए, जब हमने 7 वां मैच जीता, तो हमने जश्न मनाया जैसे कि हमने खिताब जीत लिया. क्रिकेट भी आपको ये तस्वीरें दिखाता है. इस बार राजस्थान सर्वश्रेष्ठ टीम थी और हम क्वालीफाई भी नहीं कर सके. जो चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, उसके बारे में हम ज्यादा नहीं सोचते.”

 

ये भी पढ़ें...

वर्ल्ड कप और आईपीएल के खिताब की तुलना में ग्रैंडस्लैम की प्राइज मनी कितनी ज्यादा होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget