एक्सप्लोरर

Watch: विकेट सेलिब्रेशन पर रवि बिश्नोई को क्यों याद आए शाहरुख खान? रिंकू सिंह से बातचीत में किया खुलासा

Ravi Bishnoi: रवि बिश्नोई ने बताया कि क्यों उन्हें विकेट सेलिब्रेशन पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की याद आ गई. रिंकू सिंह से बातचीत में बिश्नोई ने इसका खुलासा किया.

Ravi Bishnoi Shah Rukh Khan's Style: आयरलैंड दौरे पर अब तक भारतीय टीम शानदार फॉर्म में दिखाई दी है. टीम ने शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज़ के ज़रिए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. दूसरे मैच में रिंकू को बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की. इसके अलावा स्पिनर रवि बिश्नोई भी अच्छी फॉर्म में दिखे. 

अब रवि बिश्नोई ने रिंकू से बातचीत में बताया कि क्यों विकेट सेलिब्रेशन पर उन्हें शाहरुख खान की याद आ गई. बीसीसीआई की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई बात करते हुए दिखे. वीडियो में रवि बिश्नोई ‘मैन ऑफ द मैच’ रिंकू सिंह से सवाल पूछते हैं. रिंकू अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू पारी में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे. उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए थे. 

वहीं सवाल का जवाब देते हुए रिंकू कहते हैं, “अच्छा लगता है. मैं पहले मैच में बल्लेबाजी करने के लिए उत्साहित था, लेकिन मौका नहीं मिला. जब आज मैं बैटिंग करने गया, मैं शांत और आखीर में तेज़ खेलने की प्लानिंग कर रहा था जो मैंने आईपीएल में किया है. मैं खुद को शांत रखने पर ध्यान दे रहा था.”

इसके बाद वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि रवि बिश्नोई विकेट सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हैं. विकेट सेलिब्रेशन के बारे में रवि बिश्नोई ने बताया, “सही बताऊं, तो मेरा खुद का कोई सेलिब्रेशन नहीं है इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न अपने हाथ फैलाऊं और विकेट मिलने के लिए भगवान का शुक्रिया करूं. मैं अगली बार अच्छी तरह से शाहरुख खान की नकल करने की कोशिश करूंगा.

अच्छी रही बुमराह की कप्तानी

आयरलैंड दौरे पर तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भारत की कमान संभाल रहे हैं. अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को शुरुआत दोनों मैचों में जीत दिलाई. इसके अलावा गेंदबाज़ी में भी वो अच्छी लय में दिखे. अब दोनों के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त, बुधवार को डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

WC 2023: आईपीएल में ही बेन स्टोक्स ने बना लिया था वर्ल्ड कप खेलने का मन? जॉस बटलर ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget