एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट में बाजू पर काली पट्टी बांधे क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? हैरान कर देगी वजह

IND vs ENG 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं. दोनों टीमों ने जानिए ऐसा क्यों किया?

Why India England Players Wearing Black Armband: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं. दोनों टीमों ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस के सम्मान में ऐसा किया है, जिनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था. 28 जून को लार्किंस 71 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. बताया गया कि वो बीमारी से जूझ रहे थे. इससे पहले दोनों टीमों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लीड्स टेस्ट में भी बाजू पर काली पट्टी बांधकर संवेदना प्रकट की थी.

वेन लार्किंस का निधन 28 जून को हुआ था. 1979 और 1991 के बीच उन्हें 'नेड' के नाम से काफी पहचान मिली थी. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट और 25 ODI मैच खेले थे. वो 1979 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में भी खेले थे, जहां उन्होंने नंबर-7 पर बैटिंग की और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी लिए थे.

लार्किंस इंग्लैंड के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए, लेकिन नॉटिंघमशायर के लिए खूब सारा डोमेस्टिक क्रिकेट खेला था. इस टीम के लिए उन्होंने 700 से ज्यादा मैच खेले, उन्हें शानदार बल्लेबाजी टैलेंट के लिए जाना जाता था. अपने 482 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 27,142 रन बनाए. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 485 मैचों में 13,594 रन बनाए. लार्किंस ने अपने डोमेस्टिक करियर में कुल 40,736 रन बनाए, जिनमें उन्होंने 85 शतक और 182 अर्धशतकीय पारी खेलीं.

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो उसमें टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. इस लेख को लिखे जाने तक केएल राहुल अपना विकेट गंवा चुके हैं. बताते चलें कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, जबकि टीम में कुल तीन बदलाव हुए हैं. नितीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम-11 में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें:

भारत के पहले नेत्रहीन ट्रायथलीट निकेत दलाल की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे गई जान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget