एक्सप्लोरर

भारत के पहले नेत्रहीन ट्रायथलीट निकेत दलाल की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे गई जान

भारत के पहले नेत्रहीन आयरनमैन निकेत दलाल का मंगलवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने के बाद होटल में ठहरे निकेत की होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है.

भारत के पहले दृष्टिहीन आयरनमैन और लाखों के लिए प्रेरणा बन चुके निकेत श्रीनिवास दलाल का अचानक इस दुनिया से चला जाना पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है. 1 जुलाई की सुबह, महाराष्ट्र के औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक होटल की पार्किंग में उनका शव पाया गया. जांच में सामने आया है कि वह होटल की दूसरी मंजिल से गिर गए थे. यह हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

कैसे हुआ हादसा?

निकेत के साथ जो कुछ हुआ, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. 30 जून की रात उनके घर में अचानक आग लग गई थी.जिसके चलते उनके दोस्तों ने उन्हें घर से निकालकर उनकी सुरक्षा के ध्यान में रखकर उन्हें रात करीब 2:30 बजे एक होटल में रुकवा दिया था. किसी को अंदाजा नहीं था कि ये उनकी अंतिम रात साबित होगी.

सुबह करीब 8 बजे, होटल स्टाफ को निकेत का शव पार्किंग में मिला. अभी तक इसे एक दुर्घटना माना जा रहा है. हालांकि, पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है, क्योंकि निकेत सिर्फ एक नाम नहीं थे बल्कि वे एक उम्मीद थे. फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की जांच कर रही है.

कौन थे निकेत दलाल?

निकेत दलाल ने वो कर दिखाया था, जो बहुत से लोग आंखों के साथ भी नहीं कर पाते हैं. साल 2020 में उन्होंने आयरनमैन 70.3 ट्रायथलन पूरी की थी. इसमें 1.9 किलोमीटर की तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिल रेस और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल होती है. वे न केवल भारत के पहले, बल्कि दुनिया के पांचवें दृष्टिहीन एथलीट बने जिन्होंने यह कारनामा किया था.

2015 में निकेत ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी, जब उन्हें ग्लूकोमा नाम की बीमारी ने पूरी तरह अंधा कर दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. वे पेशे से स्पीच थैरेपिस्ट थे और खेलों में गहरी रुचि रखते थे. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में तीन पदक भी जीते थे.

परिवार और शहर शोक में

निकेत के परिवार में उनकी मां लता दलाल हैं, जो औरंगाबाद की पूर्व  डिप्टी मेयर रह चुकी हैं. उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे खेल जगत और उनके चाहने वालों के लिए एक गहरा झटका है. शहर भर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
Highlights: मानव सुथार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुथार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget