एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: विराट कोहली से पहले बल्लेबाजी करने क्यों आए थे अक्षर पटेल? अब सामने आई है वजह

IND Vs BAN: विराट कोहली को चौथी पारी में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं भेजा गया. इस बात को लेकर काफी सवाल खड़े हुए हैं.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 0-2 से नाम करने में कामयाब रही. लेकिन भारत की इस जीत के बाद बैटिंग लाइन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में अक्षर पटेल को विराट कोहली से पहले बल्लेबाजी करने क्यों भेजा गया था. हालांकि सीरीज के दौरान टीम इंडिया के उपकप्तान रहे चेतेश्वर पुजारा ने इस सवाल से पर्दा हटाया है.

पुजारा ने कहा कि यह टीम मैनेजटमेंट का फैसला था. पुजारा ने कहा, ''तीसरे दिन हालात काफी मुश्किल हो गए थे. बांग्लादेश के स्पिनर्स भारी पड़ रहे थे. हालात ऐसे थे कि टीम मैनेटमेंट को लगा लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज स्पिनर को बेहतर ढंग से खेल सकता है. इसलिए विराट कोहली की बजाए अक्षर पटेल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया.''

हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम मैनेटमेंट के इस फैसले का विराट कोहली पर बुरा असर पड़ा होगा. गावस्कर और जडेजा ने मैनेटमेंट के इस फैसले की आलोचना की है. गावस्कर ने कहा, ''इस मैसेज की वजह से कोहली पर अच्छा असर नहीं पड़ा होगा. वो दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है.''

विराट कोहली का खराब प्रदर्शन जारी

गावस्कर ने आगे कहा, ''अगर विराट कोहली ने खुद अक्षर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजने को कहा तो वह सही है. लेकिन अगर यह फैसला उनका नहीं था तो समझ से परे हैं. हमें नहीं पता क्या हुआ. पर इस फैसले को नहीं समझा जा सकता है. अक्षर पटेल ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी की.''

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. बीते तीन साल से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से शतक निकलने की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

IND Vs SL: टी20 इंटरनेशनल में ऋषभ पंत को लगेगा तगड़ा झटका, टीम इंडिया से दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget