एक्सप्लोरर

150 की रफ्तार से बॉलिंग क्यों नहीं कर पाते अर्जुन तेंदुलकर? असली वजह जान चौंक जाएंगे आप

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, जिनकी औसत बॉलिंग स्पीड 125-130 किमी प्रतिघंटा है. जानिए वो ज्यादा तेज गेंदबाजी क्यों नहीं कर पाते?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर लेते हैं. अपने फर्स्ट-क्लास करियर में वो अब तक 37 विकेट लेने के साथ-साथ 532 रन भी बना चुके हैं. फर्स्ट-क्लास मैचों में उनके नाम एक शतक और 2 हाफ-सेंचुरी भी हैं. वो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं, जहां उनका इकॉनमी रेट 9 से भी ज्यादा है. अक्सर उनकी बॉलिंग स्पीड (Arjun Tendulkar Bowling Speed) की आलोचना होती रही है. मगर ऐसी क्या वजह है, जिसके कारण अर्जुन 145-150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर पाते.

क्यों नहीं फेंक पाते 150 की रफ्तार से गेंद?

पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कुछ समय पूर्व अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताया था कि अर्जुन को अपनी तकनीक पर बहुत काम करने की जरूरत है. लतीफ का कहना था कि अर्जुन तेंदुलकर का एलाइनमेंट ठीक नहीं है. एलाइनमेंट से मतलब कि रन-अप से लेकर गेंद फेंकने तक अपनी बॉडी को स्थिर नहीं रख पाते हैं. उन्होंने खुलासा किया कि अर्जुन इसी कारण ज्यादा गति प्राप्त नहीं कर पाएंगे.

एक दूसरा कारण यह है कि अर्जुन तेंदुलकर की आर्म स्पीड ज्यादा नहीं है, जिसके कारण वो सिर्फ औसतन 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर पाते हैं. कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें बायोमैकेनिक्स में सुधार की सलाह दे चुके हैं, जिससे उन्हें सही एलाइनमेंट, रन अप के समय सही लय और जम्प लेने में मदद मिलेगी, यह सब उन्हें ज्यादा गति प्राप्त करने में मददगार होगा.

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन तेंदुलकर डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेला करते थे, लेकिन 2022-23 सीजन में उन्होंने मुंबई छोड़कर गोवा टीम से खेलना शुरू कर दिया था. वो अपने 17 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 532 रन बनाने के साथ 37 विकेट भी ले चुके हैं. लिस्ट-ए करियर में अब तक 18 मैचों में उनके नाम 25 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें:

तो 'जीरो' पर आउट होने के लिए किया 1446 दिन इंतजार, चार साल बाद वापसी पर दिग्गज बुरी तरह फ्लॉप

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget