एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम हाइट वाले ये हैं पांच खिलाड़ी, साबित किया हुनर का कोई कद नहीं होता

क्रिकेट के मैदान पर लंबाई हमेशा जीत की गारंटी नहीं होती.आइए जानते हैं उन 7 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के बारे में, जिनका कद छोटा था लेकिन खेल बेहद बड़ा रहा.

क्रिकेट को अक्सर ताकत के खेल के तौर पर देखा जाता है. तेज गेंदबाज हों या लंबे-चौड़े बल्लेबाज मैदान पर उनका दबदबा दिखाई देता है, लेकिन क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं, जिन्होंने साबित किया है कि हुनर का कोई कद नहीं होता. इन खिलाड़ियों की हाइट भले ही कम रही हो, लेकिन उनकी उपलब्धियों ने क्रिकेट की ऊंचाइयों को छू लिया. आइए जानते हैं उन 7 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के बारे में, जिनका कद छोटा था लेकिन खेल बेहद बड़ा रहा.

क्रूगर वान वाइक, न्यूजीलैंड

क्रूगर वान वाइक इतिहास के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर माने जाते है. उनकी हाइट 4 फीट 9 इंच है. उनका जन्म भले ही दक्षिण अफ्रीका में हुआ, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वान वाइक को बीजे वाटलिंग की अनुपस्थिति में खेलने का मौका मिला था. इसके बावजूद वह लंबे समय तक टीम में नहीं टिक सके. उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और 71 रन की सर्वाधिक पारी खेली. 

टिच कॉर्नफोर्ड ,इंग्लैंड

क्रिकेट के खेल की नींव रखने वाले इंग्लैंड ने भी 5 फीट की हाइट वाले खिलाड़ी को टेस्ट कैप दी थी. वो खिलाड़ी हैं टिच कॉर्नफोर्ड, जिन्होंने महज 4 टेस्ट खेले हैं. वह इंग्लैंड के सबसे छोटे खिलाड़ी माने जाते हैं. उनकी अंतरराष्ट्रीय पारी भले ही छोटी रही, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार था.

मुशफिकुर रहीम, बांग्लादेश

मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के सबसे छोटे खिलाड़ी है. उनकी हाइट 5 फीट 3 इंच हैं,लेकिन उनकी हाइट कभी उनके गेम में रुकावट नहीं बनी. न तो विकेटकीपिंग में, न ही बल्लेबाजी में. रहीम ने समय-समय पर बांग्लादेश को जीत दिलाई है और खुद को एक भरोसेमंद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है.

मोमिनुल हक, बांग्लादेश

मोमिनुल हक को बांग्लादेश का टेस्ट क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है. उनकी हाइट 5 फीट 3 इंच हैं. अपने सधे हुए शॉट्स और ठहराव के लिए पहचाने जाने वाले मोमिनुल ने अब तक 61 टेस्ट मैचों में लगभग 39 की औसत से रन बनाए हैं. वह लगातार 11 पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. साथ ही, वो कभी-कभी पार्ट-टाइम स्पिन गेंदबाजी करके भी योगदान देते हैं.

गुंडप्पा विश्वनाथ, भारत

5 फीट 3 इंच  हाइट वाले विश्वनाथ भारत के उन महान खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने दिखाया कि क्रिकेट में तकनीक, टेम्परामेंट और टाइमिंग ही असली ताकत होती है. 91 टेस्ट मैचों में उन्होंने 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, और उनका औसत 41 से ऊपर रहा. उन्होंने अपने दौर में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मैच रेफरी के तौर पर ICC में भी योगदान दिया और 2009 में उन्हें सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था.

पार्थिव पटेल, भारत

17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पार्थिव पटेल को क्रिकेट प्रेमी आज भी याद करते हैं.उनकी हाइट 5 फीट 4 इंच है. हालांकि एमएस धोनी के दौर में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. फिर भी उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 T20I मैच खेले हैं. IPL में भी उन्होंने कई टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया और खुद को एक भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में साबित किया है.

पृथ्वी शॉ, भारत

पृथ्वी शॉ ने 2018 में जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा, तो उन्हें अगला ‘सहवाग’ तक कहा जाने लगा. हालांकि उनकी हाइट 5 फीट 4 इंच थी.उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज फुटवर्क और दमदार डोमेस्टिक रिकॉर्ड ने सबका ध्यान खींचा थी. हालांकि हाल के समय में लगातार प्रदर्शन न कर पाने के कारण वह टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन उनका टैलेंट आज भी चर्चा में बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL...
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget