एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता? ऐसी दिखेगी भारत की प्लेइंग इलेवन

Ind vs Eng Manchester Test: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जाएगा.

Ind vs Eng 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-2 से पीछे है. भारतीय टीम के लिए चौथा मैच जीतना बेहद ही जरुरी है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी सहित कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. जिसके बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है.

चार तेज गेंदबाज या दो स्पिनर?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आकाशदीप इंजरी की वजह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वहीं ऑलराउंडर नितीश रेड्डी भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके बाद से भारतीय टीम में बदलाव होना तय है. भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल होगा कि वो मैनचेस्टर के मैदान पर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी या फिर दो स्पिनर्स के साथ.

बता दें कि मैनचेस्टर की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है. ऐसे में भारतीय टीम चार गेंदबाजों के साथ पिच पर उतर सकती है. आकाशदीप चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. इस खिलाड़ी की जगह भारत युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल कर सकता है. उन्हें अर्शदीप और आकाश के चोटिल होने के बाद स्क्वाड में शामिल किया गया है. वहीं अगर भारतीय टीम दो स्पिनर के साथ जाना चाहेगी, तो वो रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर सकती है. लेकिन वो सिर्फ एक स्पिनर खिलाते हैं तब शार्दुल ठाकुर, नितीश रेड्डी की जगह आ सकते हैं.

ऋषभ पंत पर होगा बड़ा फैसला

पंत को पिछले मैच में उंगली में चोट लगी थी, लेकिन शायद वो अब तक इससे उबर नहीं पाए हैं. इसके बाद से अफवाह है कि पंत चौथे टेस्ट में बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं, जिसका मतलब है कि भारतीय टीम ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है.

चौथे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें- किस्मत हो तो ऐसी, मैच में 39 रुपये लगाकर सो गया; सुबह उठा तो अकाउंट में आ गए 4 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget