एक्सप्लोरर

Virat Kohli-Anushka Sharma: तो लंदन में यहां रहते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दिग्गज ने बातों बातों में बता दिया पता

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी अनुष्का शर्मा और अपने बेटे और बेटी के साथ लंदन में रहते हैं. लंदन में कोहली कहां रहते हैं? इसके बारे में जोनाथन ट्रॉट ने बातों बातों में बता दिया.

Virat Kohli-Anushka Sharma in London: विराट कोहली अभी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं. उनके बेटे (Akaay Kohli) का जन्म भी लंदन में ही हुआ था. कई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कोहली अब इंग्लैंड में शिफ्ट हो गए हैं. उन्हें कई बार वहां देखा गया है. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कोहली आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेले थे, जिसमें उनकी टीम आरसीबी चैंपियन बनी थी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोमवार को विंबलडन में नोवाक जोकोविच का मुकाबला देखने पहुंचे थे. दोनों के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. कोहली ने नोवाक की तारीफ़ करते हुए एक स्टोरी भी शेयर की थी. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने बातों बातों में बता दिया कि कोहली लंदन में कहां रहते हैं.

लंदन में कहां रहते हैं कोहली-अनुष्का

जोनाथन ट्रॉट ने संकेत दिया कि कोहली अभी लंदन के सेंत जॉन वुड क्षेत्र में रहते हैं. कई रिपोर्ट्स में उनके इंग्लैंड के घर के एरिया का अंदाजा लगाया गया. टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि वह नॉटिंग हिल इलाके में रह रहे हैं. लेकिन ट्रॉट ने उनकी लोकेशन के बारे में बताया. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान ट्रॉट ने संकेत दिया कि कोहली सेंट जॉन वुड में रह रहे हैं, जो उत्तर-पश्चिम लंदन का एक खूबसूरत इलाका है. ट्रॉट ने कहा, " क्या वह सेंट जॉन वुड में या उसके पास नहीं रहते? क्या उन्हें वापस आने के लिए मनाया नहीं जा सकता?"

टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके हैं कोहली

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 12 मई को क्रिकेट के इस लंबे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. वह कई समय से टेस्ट में अपनी फॉर्म से जूझते हुए नजर आए थे. इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 से भी संन्यास ले लिया था. अब कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, जिसमें खेलते देखने के लिए फैंस का इन्तजार थोड़ा बढ़ गया है. 

दरअसल भारत को अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन अब वो कम से कम एक साल के लिए स्थगित हो गई है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget