एक्सप्लोरर

Virat Kohli: कोहली ने इस फॉर्मेट में खेलने से किया मना? जानें क्यों लिया हैरान करने वाला फैसला

Virat Kohli Break: विराट कोहली ने वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन विराम का ऐलान किया है. आइए हम आपको बताते हैं कि अब आप अगली बार कब विराट कोहली की बैटिंग देख पाएंगे.

IND vs SA: वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से विराट कोहली, और रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी टीम के साथ नहीं है. टीम इंडिया का एक दल इस वक्त सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है, और इस सीरीज़ में विराट और रोहित नहीं खेल रहे है. हालांकि, सभी क्रिकेट फैन्स को इस बात की उम्मीद थी कि शायद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली अगली सीरीज़ में विराट और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे.

विराट मैदान पर कब दिखेंगे?

फिलहाल, रोहित शर्मा के बारे में तो कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने बीसीसीआई को वनडे और टी20 फॉर्मेट से अपने अनिश्चितकालीन ब्रेक की सूचना दी है. ऐसे में इतना को पक्का हो गया है कि विराट कोहली आने वाले कुछ वनडे और टी20 सीरीज में तो खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. इस सूचना से सबसे ज्यादा निराशा विराट कोहली के फैन्स को हुई है, जो पिछले करीब एक साल से विराट कोहली की इनफॉर्म बैटिंग देख रहे हैं. उन सभी फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि आखिर अब विराट कोहली की बैटिंग दोबारा कब देखने को मिलेगी? 

अगर आप भी इसी सवाल से परेशान हैं, तो आइए हम आपको इसका जवाब बताते हैं. विराट कोहली को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैन्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आज से करीब एक महीने के भीतर ही यानी 26 दिसंबर को विराट कोहली मैदान पर खेेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. दरअसल, टीम इंडिया दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जा रही है, जहां टीम इंडिया को सबसे पहले 3 टी20, फिर 3 वनडे और फिर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

इस तारीख से क्रिकेट खेलेंगे किंग कोहली

इस दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी. अगर विराट वनडे और टी20 फॉर्मेट नहीं खेलेंगे तो भी 26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट मैच सीरीज में विराट खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. भारत को साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, जो हमेशा एक बड़ी चुनौती रहती है. टीम इंडिया के मौजूदा सभी खिलाड़ियों में से विराट कोहली से ज्यादा अनुभव साउथ अफ्रीकन पिचों का किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं है. ऐसे में विराट का साउथ अफ्रीका में होने वाले टेस्ट मैच में खेलने तो लगभग तय है. ऐसे में हम 26 दिसंबर से विराट को एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: सबकुछ बदलने के बाद भी नहीं बदले पााकिस्तान क्रिकेट के हालात, PCB के नए डायरेक्टर ने सुनाया नया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget