एक्सप्लोरर

International Masters League: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, जानें कब और किस टीम के लिए खेलेंगे?

International Masters League 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ही एक और टूर्नामेंट शुरू होने वाला है, जिसमें महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar वापसी करेंगे.

International Masters League 2025 Sachin Tendulkar Return: एक तरफ 19 फरवरी-9 मार्च तक चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करेगा. इसी बीच सचिन तेंदुलकर भी फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं. ILMT20 टूर्नामेंट 22 फरवरी-16 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलेंगी. इस लीग में ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे.

कब होगी सचिन तेंदुलकर की वापसी

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सचिन तेंदुलकर इंडियन मास्टर्स टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. इस टीम में सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान और युसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे. सीजन की शुरुआत 22 फरवरी को इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच से होगी और सचिन भी इसी दिन क्रिकेट मैदान में वापसी करने वाले हैं. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. उसके बाद भारत का दूसरा मैच 25 फरवरी को इंग्लैंड से होगा.

आखिरी बार कब खेले थे सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को आखिरी बार कोई क्रिकेट मैच खेलते हुए अक्टूबर 2022 में देखा गया था. उस समय सचिन को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में खेलते देखा गया था. उस खिताबी भिड़ंत में इंडिया लीजेंड्स का सामना श्रीलंका लीजेंड्स से हुआ, जिसमें मास्टर-ब्लास्टर को श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलासेकरा ने गोल्डन डक का शिकार बनाया था. भारत ने उस मैच में पहले खेलते हुए 195 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका को 162 रनों पर समेट दिया था. इंडिया लीजेंड्स की वह टीम फाइनल में 33 रनों से विजयी रही थी.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स का स्क्वाड: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, युसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यू मिथुन, धवल कुलकर्णी, राहुल शर्मा, शहबाज नदीम और विनय कुमार.

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इंजरी को लेकर दुबई से आया बड़ा अपडेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget