एक्सप्लोरर

India Squad For IND vs SL: इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, जानें वनडे और T20 सीरीज के लिए संभावित टीमें

India Squad For India vs Sri Lanka Tour: इसी महीने टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका में भारतीय टीम को 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.

India Squad for Sri Lanka Tour 2024: भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका में टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ही नए कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होगा. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को पहले टी20 के साथ होगी. यहां जानिए बीसीसीआई कब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान करेगी?

इस हफ्ते होगा टीम का एलान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर इस हफ्ते चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बाकी सेलेक्टर्स से मिलेंगे. फिर श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया जाएगा. रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी जाएगी. 

जिम्बाब्वे से अलग हो सकती है श्रीलंका के खिलाफ टीम 

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के लिए एकदम युवा टीम का चयन किया था. पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान थे. वहीं रियान पराग, तुषारदेश पांडे और अभिषेक शर्मा जैसे कई युवा खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा थे. जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम ने 4-1 से जीती. फिर भी श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम एकदम अलग हो सकती है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हो सकते हैं. वहीं ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हो सकती है. 

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय संभावित टीम- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद/मुकेश कुमार. 

वनडे सीरीज में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के रूप में 15 सदस्यीय टीम में तीन ओपनर हो सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है. विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल को मौका मिलने की संभावना है. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा हो सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं. हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि वनडे सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जाए. 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय संभावित टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान और अर्शदीप सिंह. 

अगर रोहित, विराट और बुमराह को मिला रेस्ट तो फिर 15 सदस्यीय संभावित टीम- शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, आवेश खान और अर्शदीप सिंह. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget