एक्सप्लोरर

किस टूर्नामेंट में विराट कोहली की कप्तानी में खेले थे तेजस्वी यादव? जानें कितने बनाए रन और कितने लिए विकेट?

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव इन दिनों राजनीति नहीं बल्कि क्रिकेट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच हम आपको बताएंगे कि कब उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट खेला.

When Tejashwi Yadav Played Under Virat Kohli Captaincy: भारत के मशहूर राजनेताओं में शुमार तेजस्वी यादव ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा था कि विराट कोहली उनकी कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं. लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी राजनीति में आने से पहले पेशेवर क्रिकेटर थे, लेकिन इंजरी के चलते उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि आखिरी तेजस्वी यादव ने कब विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट खेला. 

बता दें कि तेजस्वी यादव और विराट कोहली ने दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट एक साथ खेला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी यादव ने 2003 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की अंडर-15 टीम में डेब्यू किया था. बताया जाता है कि तेजस्वी के डेब्यू के वक्त विराट कोहली दिल्ली अंडर-15 टीम के कप्तान थे. 

हालांकि तेजस्वी यादव ने अपने करियर में जो चार टी20, दो लिस्ट ए और एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है, वो उन्हें झारखंड के लिए खेले हैं. वहीं दूसरी तरफ कोहली ने झारखंड के लिए कभी कोई मैच नहीं खेला. ऐसे में रिपोर्ट्स में जो दावा किया गया है, उस लिहाज से तेजस्वी ने कोहली की कप्तानी में सिर्फ एज ग्रुप का क्रिकेट खेला है. 

तेजस्वी यादव ने अपने करियर में कितने बनाए रन और कितने लिए विकेट?

गौरतलब है कि झारखंड के लिए खेलते हुए तेजस्वी ने 1 फर्स्ट क्लास, 2 लिस्ट ए और 4 टी20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास की 2 पारियों में उन्होंने 20 रन बनाए. इसके अलावा लिस्ट ए की 2 पारियों में तेजस्वी ने 14 रन स्कोर किए और बॉलिंग में 1 विकेट चटकाया. बाकी टी20 मैच की 1 पारी में उन्होंने सिर्फ 03 रन स्कोर किए.

तेजस्वी ने एक साल में ही झारखंड के लिए फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 मैच खेले. 2009 में उन्होंने शुरुआत की और फिर 2010 में आखिरी मैच खेला. इंजरी के चलते उन्होंने क्रिकेट से दूर होने का फैसला लिया था. 

 

ये भी पढ़ें...

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज़, सर्जरी के बाद वापसी के लिए तैयार हैं शार्दुल ठाकुर, इस टूर्नामेंट से करेंगे कमबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget