एक्सप्लोरर

Sports Retro: जब Sachin Tendulkar ने Virender Sehwag से कहा- 'बल्ले से पीटूंगा', जानिए दिलचस्प किस्सा

Sports Retro Story: इस बात का खुलासा खुद सहवाग ने एक बांग्ला शो के दौरान किया था. इस शो में सहवाग के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, जहीर खान, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन भी मौजूद थे.

किस्सा क्रिकेट का: क्रिकेट का शायद ही कोई फैन को जिसे वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम बल्लेबाजों को खेलते देखते रहना पसंद न हो. सहवाग की तो धमाकेदार पारी का हर कोई दीवाना था. जब तक वो क्रीज पर रहते थे विपक्षी टीम के गेंदबाजों की सांसें अटकी रहती थी. शायद ही क्रिकेट की दुनिया का कोई ऐसा बल्लेबाज हो जिसने सहवाग जितना निर्भिक होकर क्रिकेट खेला हो. 

एक वक्त था जब हर कोई सहवाग को छक्के लगाने के लिए प्रेरित करता था. स्टेंड में टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी इस इंतजार में रहते कि कब सहवाग एक और छक्का जड़ देंगे. लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी हुआ जिसने सहवाग को सिक्सर लगाने के लिए मना कर दिया था. इतना ही नहीं उस खिलाड़ी ने सहवाग को इतना तक कह दिया कि अगर उन्होंने एक और छक्का लगया तो वो उन्हें बल्ले से पीट देंगे.

बता दें कि सहवाग को ये बात किसी और ने नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कही थी. इस बात का खुलासा खुद सहवाग ने एक बांग्ला शो के दौरान किया था. इस शो में सहवाग के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, जहीर खान, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन भी मौजूद थे.

शो में सहवाग से सौरव गांगुली ने पूछा कि उन्होंने मुल्तान में तिहरा शतक कैसे लगाया. इसके जवाब में उन्होंने कहा-'' जब आप 295 पर खेल रहे हों तो गजब का आत्मविश्वास होता है. आपको विकेट और गेंदबाज का मालूम होता है.'' इसके बाद सहवाग ने कहा,'' 120 रनों के स्कोर तक मैंने छह या सात छक्के लगाए थे, जिसके बाद सचिन ने रोक दिया.''

इस पर गांगूली पूछते हैं,'' सचिन ने रोक दिया का क्या मतलब'' सहवाग बताते हैं,'' सचिन पाजी ने कहा कि अगर इस बार तूने छक्का मारा तो मैं तूझे बल्ले से पीटूंगा.'' सहवाग की बात सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे.  हालांकि सहवाग ने मुल्तान में छक्का मारकर ही तिहरा शतक भी पूरा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget