एक्सप्लोरर

पार्थिव पटेल को देखकर एयरपोर्ट अधिकारी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से क्यों पूछा- इनके पिता कहां हैं?

पार्थिव पटेल ने महज 17 साल की उम्र में ही टेस्ट डेब्यू कर लिया था. पार्थिव पटेल का सिलेक्शन 2003 के वनडे वर्ल्ड कप की टीम में भी हुआ था.

साल 2003. भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में बेहद शर्मनाक परफॉर्मेंस के बाद वर्ल्ड कप खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंची. मुम्बई से साउथ अफ्रीकन एयरवेज की विमान जब जोहान्सबर्ग में लैंड किया और खिलाड़ी इमीग्रेशन काउंटर तक पहुंचे तब क्या हुआ था? यही है रिवर्स स्वीप में आज की कहानी. लेकिन उससे पहले आप को बताते है कि न्यूजीलैंड में भारतीय टीम ने कैसा प्रदर्शन किया था.

कीवी टीम के खिलाफ 2 टेस्ट और 7 वन डे मैचों की सीरीज में भारत वेलिंगटन और हैमिलटन में लगातार दो टेस्ट मैच हार गया था. इसके बाद वनडे सीरीज खेली गई और उसमें स्टीफेन फ्लेमिंग की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को 5-2 से मात दी थी. न्यूजीलैंड से ही कप्तान सौरव गांगुली विकेटकीपर के तौर पर राहुल द्रविड़ को खिलाने लगे. सौरव की सोच ये थी कि इसमें प्लेइंग इलेवन में एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ या गेंदबाज़ को मौका मिलेगा जिसमे टीम का बैलेंस सही रहेगा.

न्यूज़ीलैंड सीरीज के बाद विश्व कप के लिए भारतीय टीम का सिलेक्शन भी हो गया था और टीम में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल को लिया गया था. पार्थिव तब 18 साल के भी नही हुए थे . इससे पहले नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था पार्थिव ने और दूसरे इनिंग्स में 60 गेंद खेलकर 19 रन बनाकर नाबाद रहे. पटेल की पारी ने भारत को टेस्ट मैच ड्रा रखने में भी मदद की थी. पार्थिव ने न्यू ज़ीलैंड में भी एक वन डे मैच में खेला था लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नही कर पायें थे. लेकिन उनकी प्रतिभा को देखकर चयनकर्ताओं ने उन्हें 2003 वर्ल्ड कप में मौका दिया था.

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए इस विश्व कप में पार्थिव को एक भी मैच खेलने का मौका नही मिला था और राहुल द्रविड़ विकेट कीपर के हिसाब से खेलते रहें और भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय किया था.

पार्थिव पटेल को देखकर एयरपोर्ट अधिकारी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से क्यों पूछा- इनके पिता कहां हैं?

चलिए वापस लौटते है उसी कहानी पर. भारतीय टीम मुम्बई से जोहानसबर्ग एयरपोर्ट पर लैंड की. खिलाड़ी जब इमीग्रेशन काउंटर तक गए, तो एक इमीग्रेशन ऑफिषियल ने टीम के एक सीनियर खिलाड़ी को पूछा, " ये किस खिलाड़ी का बेटा है. उनको भी सामने आने के लिए कृपया अनुरोध कीजिये. दोनो का पासपोर्ट दीजिये मुझे.'' इमीग्रेशन ऑफिशियल का इशारा पार्थिव पटेल की तरफ था. ऐसे ही पार्थिव 18 साल के भी नही हुए थे और ऊपर से बेबी फेस होने की वजह से 14-15 साल के लड़के की तरह दिखते थे. भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली समेत बाकी खिलाड़ी इसपर हंस पड़े.

सौरव ने कहा था, ''ये अपने टीम के विकेटकीपर है और अपने दम पर टीम के साथ आये है, किसी क्रिकेटर के परिवारवाले नही हैं.'' इमीग्रेशन डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी पार्थिव को देखकर चौंक गए थे और उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए.

आज इतना ही. लॉक डाउन के दौरान क्रिकेट से जुड़े ऐसी ही और भी अनसुनी कहानी आपके सामने पेश करते रहेंगे.

क्यों भारत को खेल दोबारा शुरू करने की जरूरत है? जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने इसके महत्व को समझा है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget