एक्सप्लोरर

कब और किस देश में खेला जाएगा अगला टी20 वर्ल्ड कप, 12 टीमों के नाम पक्के, 8 जगह खाली

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद अब नजरें 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर होंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और पहली बार न्यूजीलैंड करेगी.

ICC T20 World Cup 2028: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. . न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारत को मिली 96 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 2028 में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप पर टिक गई है. इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 21 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2028 के बीच खेला जाएगा. 

साल 2028 में खेला जाएगा 11वां संस्करण

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण साल 2028 में होगा. साल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जबकि न्यूजीलैंड के लिए ये पहला मौका होगा, जब वो पहली बार पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन करेगा. इस टूर्नामेंट की कमान डेम थेरेसी वॉल्श के हाथों में है, जो वर्तमान में आयोजन स्थलों और तैयारियों में जुटी हुई हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए प्रमुख स्टेडियम और वेन्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया - मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG), एडिलेड ओवल और पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम.

न्यूजीलैंड - ऑकलैंड का ईडन पार्क, वेलिंगटन का स्काई स्टेडियम और क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल.

टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें लेंगी हिस्सा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2024 में शुरू किए गए 20 टीमों की भागेदारी को बरकरार रखा है. साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के समापन के साथ ही 12 टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. मेजबान देश होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर भारत (डिफेंडिंग चैंपियन), इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के टीमें भी पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं.

रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी टीमें

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें 9 मार्च, 2026 की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह सुरक्षित की है. बाकी के बचे 8 स्थानों के लिए भिड़ंत अभी बाकी है. इनके लिए रीजनल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट 2026 के मध्य से शुरू होंगे. अमेरिका (केमैन द्वीप समूह में प्रस्तावित) और यूरोप जैसे क्षेत्रों में उप-रीजनल क्वालीफायर आयोजित किए जाएंगे, जिससे एसोसिएट देशों को मुख्य मंच पर आने का मौका मिलेगा. 

टी20 वर्ल्ड कप 2028 का स्वरूप और चुनौतियां

टी20 वर्ल्ड कप 2028 का भी ढांचा साल 2026 के टूर्नामेंट के समान ही रहेगा.

ग्रुप स्टेज - इस टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल होंगी और उन टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा.

सुपर-8 - हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी.

नॉकआउट - सुपर-8 के चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल और फिर दो फाइनल में भिड़ेंगी.

यह भी पढ़ें

IPL 2026 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget