एक्सप्लोरर

स्थिति कैसी भी हो, कार्तिक हमेशा तैयार रहता है: रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ हीरोइक इनिंग खेलने के बाद दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ हो रही है. इश लिस्ट में खुद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी जुड़ गए हैं. रोहित ने कहा कि स्थिति कैसी भी हो दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये हमेशा तैयार रहता है.

नई दिल्ली/कोलंबो: बांग्लादेश के खिलाफ हीरोइक इनिंग खेलने के बाद दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ हो रही है. इश लिस्ट में खुद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी जुड़ गए हैं. रोहित ने कहा कि स्थिति कैसी भी हो दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये हमेशा तैयार रहता है. साथ ही रोहित ने कार्तिक को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भी करार दे दिया.

विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक (आठ गेंद पर नाबाद 29 रन) ने बांग्लादेश के खिलाफ कल रात यहां निदहास ट्राफी टी20 फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को खिताब दिलाया.

रोहित ने बीती रात कहा, ‘‘वह दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे में हमारे साथ था और उसे वहां खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला. आज उसने जो कुछ किया उससे आगे के लिये उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसे खुद पर विश्वास है. स्थिति कैसी भी हो वह तैयार रहता है चाहे वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करे या निचले क्रम में. हम अपनी टीम में इस तरह का खिलाड़ी चाहते हैं.’’

रोहित ने खुलासा किया कि कार्तिक ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिये नहीं भेजे जाने से नाखुश थे लेकिन भारतीय कप्तान ने उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजने के फैसले का बचाव किया. 

स्थिति कैसी भी हो, कार्तिक हमेशा तैयार रहता है: रोहित शर्मा

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं आउट हुआ और डगआउट में बैठा था तो कार्तिक थोड़ा खफा था कि उसे छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये नहीं भेजा गया.’’

रोहित ने कहा, ‘‘लेकिन मैंने उससे कहा, मैं चाहता हूं कि आप हमारे लिये मैच का अंत करो, क्योंकि आपके कौशल की अंतिम तीन या चार ओवरों में जरूरत पड़ेगी. यही वजह थी कि उसे 13वें ओवर में मेरे आउट होने के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये नहीं भेजा गया. वह इससे खफा था लेकिन मैच का सुखद अंत करके अब बहुत खुश है. ’’

कार्तिक की जमकर तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, ‘‘उनके पास जिस तरह के शॉट हैं उससे वह डेथ ओवरों में मैच को फिनिश करने के लिये आदर्श खिलाड़ी है जहां आपको एक क्षेत्ररक्षक को सर्किल के अंदर फाइन लेग, मिड ऑफ या शार्ट थर्ड मैन पर रखना पड़ता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा उस तरह के शॉट खेल सकता है जो उसने रूबेल हुसैन पर आखिर में खेला था. वह उसके बारे में जानता है. मुझे लगा कि मुस्ताफिजुर रहमान संभवत: 18वां और 20वां ओवर करेगा और उसका सामना करने के लिये अनुभवी बल्लेबाज का होना जरूरी था.’’

रोहित ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि वह ऑफ कटर करेगा और उस समय के लिये दिनेश सबसे बेहतर पसंद होता. वह अपनी राज्य की टीम और मुंबई इंडियन्स के लिये ऐसा करता रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget