एक्सप्लोरर

काला चश्मा... कानों में टॉप्स पहने ED दफ्तर पहुंचे सुरेश रैना, 9 घंटे तक चली पूछताछ में क्या बताया? जानिए

Suresh Raina Online Betting App Case: बुधवार को सुरेश रैना अपना बयान दर्ज करवाने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ चली. ये मामला अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा हुआ है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को सुबह करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ चली. वह शाम को करीब 7 बजे ईडी मुख्यालय से बाहर निकले, जहां उन्होंने किसी से बात नहीं की और अपने घर को रवाना हो गए. हलके ब्राउन रंग की शर्ट पहने, काला चश्मा लगाए हुए, कानों में टॉप्स पहने वह जब ईडी ऑफिस पहुंचे थे तो काफी परेशान दिख रहे थे.

38 वर्षीय सुरेश रैना बुधवार को सुबह 11 बजे  ईडी ऑफिस पहुंचे, अपना बयान दर्ज करवाने से पहले उन्हें ऑफिस के बाहर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) कर्मियों और ईडी कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. 

रैना को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना था. सूत्रों ने बताया था कि संघीय जांच एजेंसी एक ‘‘अवैध’’ सट्टेबाजी ऐप (1एक्सबेट) से जुड़ी जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी.

सुरेश रैना ने ईडी को क्या बताया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रैना करीब 9 घंटे तक ईडी के ऑफिस में रहे, मतलब उनसे लंबी बातचीत चली होगी. अब सवाल ये हैं कि सुरेश रैना ने अपने बयान में क्या कहा? क्या रैना को इस ऐप के बारे में पूरी जानकारी थी, क्या उन्हें इसके अवैध होने के बारे में नहीं पता था. ब्रांड एंबेस्डर बनने के लिए रैना के साथ क्या कॉन्ट्रैक्ट हुआ था. उन्हें इस कांटेक्ट के लिए कितने रुपये मिले? अगर मिले तो किस अकाउंट से किन अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए? ये कुछ सवाल हैं, जो रैना से ईडी ने पूछे होंगे. हालांकि क्रिकेटर ने अपने जवाब में क्या बताया, इसकी जानकारी आना बाकी है.

किस ऐप की वजह से मुश्किल में फंसे सुरेश रैना?

सुरेश रैना 1xBET नाम की एक ऑनलाइन बेटिंग ऐप की वजह से मुश्किल में फंसे हैं, जो भारत में प्रतिबंधित है. इसके आलावा भी कई ऐप हैं, जो भारत में प्रतिबंधित हैं लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर में क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा इसमें लगाया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रैना पर सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट करने का आरोप है, दिसंबर 2024 में रैना को ऐप ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था.

भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के लगभग 22 करोड़ उपयोगकर्ता हैं

पिछले कई समय से ईडी सट्टेबाजी को प्रमोट करने वाली ऐप्स के खिलाफ सख्ती से एक्शन ले रही है. इन ऐप्स को कई बड़ी हस्तियां प्रोमोट कर चुकी हैं, जिसके बाद ईडी सख्ती से लगातार जांच कर रही है. इन ऐप्स पर लोगों और निवेशकों से करोडो रुपये की ठगी का आरोप है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में इन सट्टेबाजी ऐप्स के लगभग 22 करोड़ उपयोगकर्ता हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget