एक्सप्लोरर

बाबर आजम को क्या करना चाहिए? पाक स्टार की खराब फॉर्म के बीच शोएब अख्तर ने सहवाग से पूछा सवाल

Babar Azam: बाबर आजम इन दिनों अपनी खराब फॉर्म को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्हें हाल ही में पाकिस्तान की टेस्ट से भी ड्रॉप किया गया.

Shoaib Akhtar Question On Babar Azam From Virender Sehwag: बाबर आजम (Babar Azam) लंबे वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. तीनों ही फॉर्मेट में बाबर का बल्ला खामोश दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर पाकिस्तान का हिस्सा था, लेकिन टीम की हार और बाबर की खराब फॉर्म के कारण उन्हें सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. अब इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से सवाल किया कि बाबर को क्या करना चाहिए? जिसका उन्हें दिलचस्प जवाब मिला. 

बताते चलें कि बाबर को ड्रॉप करते ही पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अगले यानी दूसरे टेस्ट में जीत मिल गई. इस जीत के बाद बाबर की आलोचनाओं में और इजाफा हो गया. अब वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि बाबर को दोबारा फॉर्म में आने के लिए क्या करना होगा. शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि बाबर को अब घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाना चाहिए. 

सहवाग ने कहा, "बाबर आजम को अब घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए. उन्हें परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए. फिर शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए"

सहवाग ने आगे कहा, "बाबर से उम्मीदें कम होने और कप्तानी से उनके इस्तीफे से ऐसा लगता है कि उन पर तकनीक के मुकाबले मानसिक तौर पर ज्यादा असर पड़ा है. उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है. वह एक टैलेंटेड खिलाड़ी है और उसके जैसे खिलाड़ी तेजी से वापसी करते हैं."

अब तक ऐसा रहा बाबर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बाबर आजम अब तक पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 117 वनडे और 123 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट की 100 पारियों में उन्होंने 3997 रन बना लिए हैं. इसके अलावा वनडे की 114 पारियों में 5729 और टी20 इंटरनेशनल की 116 पारियों में 4145 रन स्कोर कर लिए हैं. 
 

ये भी पढ़ें...

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में केएल राहुल समेत इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी? रोहित शर्मा लेंगे बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget