एक्सप्लोरर

USA से हारी वेस्टइंडीज तो टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएगी बाहर? 8 साल से चल रहा है ट्रॉफी जीतने का इंतज़ार

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज सुपर-8 में अपना पहला मैच हार चुकी है. अगर उसे USA के खिलाफ हार मिली, तो जानिए क्या वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो जाएगी?

T20 World Cup 2024: मेजबान वेस्टइंडीज ने अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश पाया था. मगर सुपर-8 के पहले ही मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. अब मेजबान टीम का अगला मैच टूर्नामेंट की सह-मेजबान टीम USA से होना है. यूएसए ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद भी उसे 18 रन से हार झेलनी पड़ी. मगर अब यही टीम वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में जाने और ट्रॉफी जीतने के सपने को चकनाचूर कर सकती है.

यदि हारा वेस्टइंडीज तो क्या?

सुपर-8 टीमों को चार-चार टीमों के 2 ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के इरादों को ध्यान में रखकर तीन-तीन मैच खेलेगी. वेस्टइंडीज अभी तक एक मैच हार चुकी है, जिससे उसका नेट रन-रेट -1.343 हो गया है. यदि वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे हर हालत में USA को हराना होगा. अगर रोवमैन पावेल अपनी कप्तानी में टीम को जीत नहीं दिला पाए तो वेस्टइंडीज लगभग बाहर हो जाएगा.

अब तक के परिणामों को देखते हुए ग्रुप 2 में से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है. ऐसे में दूसरा स्थान खाली रह जाएगा. अगर वेस्टइंडीज, USA के खिलाफ हार झेलने के बाद अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके 2 अंक हो जाएंगे. ऐसे में उसे सेमीफाइनल के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. चूंकि वेस्टइंडीज का नेट-रन रेट बहुत बेकार है, इसलिए USA के खिलाफ हारते ही उसका बाहर होना लगभग तय हो जाएगा.

2 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी उठाई थी, लेकिन 2021 में वह ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था. 2022 का वर्ल्ड कप इस टीम के लिए सबसे ज्यादा खराब रहा क्योंकि वह टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सकी थी. वेस्टइंडीज को 8 साल से टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में जाने का इंतज़ार है. USA के खिलाफ हार के बाद उम्मीद बढ़ जाएगी कि इस बार भी उसका सेमीफाइनल में जाने का सपना अधूरा ही रह जाएगा.

यह भी पढ़ें:

WATCH: रांची में बाइक की सवारी करते नजर आए MS DHONI, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget