एक्सप्लोरर

IRE vs WI T20 Match: जब आप सो रहे थे तो टी20 मैच में बन गए 450 रन, 4 ओवर में गेंदबाज ने लुटाए 81 रन, जानिए रिकॉर्ड तोड़ मैच के बारे में सबकुछ

रविवार देर रात IRE vs WI मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई.एक तरफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने धुआंधार रन बनाए,तो वहीं आयरलैंड के गेंदबाज ने डेब्यू में ही अपने स्पेल में 81 रन खर्च कर इतिहास रच दिया.

IRE vs WI T20 Match : जब भारत में रविवार की रात लोग चैन की नींद सो रहे थे, तब वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एक टी20 मैच में रन बरस रहे थे. दोनो टीमों के बीच का यह मुकाबला रोमांच, धमाके और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा. इस मैच में कुल मिलाकर 450 रन बने और वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 62 रन से हराकर जीत दर्ज की. मैच में जहां एक तरफ एविन लुईस ने तूफानी पारी खेली, वहीं आयरलैंड के युवा तेज गेंदबाज लिआम मैकार्थी ने अपने डेब्यू में ही ऐसा स्पेल डाला जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे.

लुईस के तूफान में उड़े आयरिश गेंदबाज

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जोकि उनका टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वेस्टइंडीज की टीम से ओपनिंग करने उतरे एविन लुईस अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को तेज शुरुआत दी. एविन लुईस ने सिर्फ 44 गेंदों में 91 रन ठोक दिए. लुईस की इस तूफानी पारी में 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा.

फिर बल्लेबाजी करने आए कप्तान शे होप ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली. इसके अलावा, अपने करियर का पहला टी20 मैच खेल रहे केसी कार्टी ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए.इसके बाद आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड ने भी आयरिश गेंदबाजों को नहीं छोड़ा और सिर्फ 6 गेंदों पर 3 छक्के जड़कर टीम के लिए 19 रन जोड़ दिए.वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की इस तूफानी पारी ने टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया.

मैकार्थी की गेंदों पर आया रनो का सैलाब

आयरलैंड के डेब्यू गेंदबाज लिआम मैकार्थी के लिए यह मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं था. उन्होंने अपने 4 ओवर में 81 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके. उनका यह स्पेल,टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाला स्पेल बन गया है. इससे पहले केवल गाम्बिया के मूसा जोबार्टे ही उनसे अधिक रन लुटा चुके हैं, जिन्होंने 2023 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने स्पेल में 93 रन दिए थे.

मैकार्थी का आखिरी ओवर भी बेहद महंगा साबित हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 24 रन बना डाले.

आयरलैंड के बल्लेबाज की कोशिशें रहीं नाकाम

वेस्टइंडीज की टीम ने 257 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया जिसके सामने आयरलैंड की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. टीम के कुछ बल्लेबाजों ने जरूर कुछ रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने उसपे भी ब्रेक लगा दिया. आयरलैंड के रॉस अडायर ने 48 रन, हैरी टेक्टर ने 38 रन और मार्क अडायर ने 31 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के सामने संघर्ष करते नजर आए.

आखिरकार आयरलैंड की कपूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 194 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 62 रन से हार गई. वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में अकील हुसैन ने सबसे अधिक 3 विकेट, जबकि जेसन होल्डर ने 2 विकेट अपने नाम किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget