एक्सप्लोरर

BLOG: वेस्टइंडीज के खिलाफ असली इम्तिहान टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर का है

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया में बदलाव दिख सकता है. जो एक बदलाव इस वक्त जरूरी लग रहा है वो है विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत. ऋषभ पंत को शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

वेस्टइंडीज के लिए भले ही ये टॉप-4 की रेस में बने रहने की आखिरी लड़ाई है लेकिन भारत के लिए इस मैच का नतीजा किसी तरह का खतरा लेकर आने वाला नहीं. भारतीय टीम अब तक खेले गए 4 के 4 मैच जीत चुकी है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंट जरूर चढ़ा. बावजूद इसके भारत का टॉप-4 में पहुंचना तय है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम के पास जो एकाध फीसदी उम्मीद है वो सिर्फ और सिर्फ तभी कायम रह सकती है जब वो भारत को हराए. इस इरादे के साथ कैरिबियन टीम जब मैदान में उतरेगी तो उनके सामने टीम इंडिया की एक कमजोरी पर हमला करने का मौका होगा. ये कमजोरी है अनसेटल मिडिल ऑर्डर. विश्व कप के काफी पहले से चली आ रही इस दिक्कत का समाधान भारतीय टीम अभी तक नहीं निकाल पाई है. नंबर चार पर बल्लेबाजी कौन संभालेगा ये प्रश्न अब भी हर मैच से पहले टीम इंडिया को परेशान कर रहा है. टीम इंडिया इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए विजय शंकर को इंग्लैंड लाई थी. लेकिन विजय शंकर शुरूआती मौकों में इस जिम्मेदारी को उठाने में नाकाम दिख रहे हैं. विजय शंकर को अकेले दोष देना ठीक नहीं है सच्चाई ये है कि इस विश्व कप में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर अभी तक क्लिक नहीं हुआ है. टीम इंडिया का असली डर है मिडिल ऑर्डर ज्यादा पुरानी बात नहीं करते. इसी विश्व कप के मैचों को देख लीजिए. हार्दिक पांड्या को छोड़ दें तो बाकि सभी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 80 के आस पास आकर टिक जाता है. यही वजह है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई या अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान विराट के आउट होने के बाद सारे के सारे बल्लेबाज टेस्ट मैच की तरह बल्लेबाजी करने लगे. कुछ आंकडें बताते हैं, महेंद्र सिंह धोनी ने 4 मैचों में 114 गेंद पर 90 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 79 की है. इसके अलावा केदार जाधव ने 3 मैचों में 76 गेंद पर 61 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 80 की है. विजय शंकर ने दो मैचों में 56 गेंद पर 44 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 79 की है. केएल राहुल ने 2 पारियों में 45 गेंद पर 37 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 82 की है. ये इन बल्लेबाजों के मिडिल ऑर्डर के आंकड़े हैं. जो साफ तौर पर दिखाते हैं कि टॉप ऑर्डर जब तक चमक रहा है तब तक तो ठीक है. अगर टॉप ऑर्डर लड़खड़ाता है तो मिडिल ऑर्डर बुरी तरह एक्सपोज होता है. जैसा अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मे हुआ था. क्या मिडिल ऑर्डर में दिखेगा बदलाव यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया में बदलाव दिख सकता है. जो एक बदलाव इस वक्त जरूरी लग रहा है वो है विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत. ऋषभ पंत को शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया गया है. जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. ऋषभ पंत आक्रामक बल्लेबाज हैं. अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट धोनी या केदार जाधव में से किसी एक बल्लेबाज को नंबर चार पर खिलाती है तो ऋषभ पंत निचले क्रम में आकर तेजी से रन बटोर सकते हैं. धोनी और केदार जाधव दोनों विकेट पर टिककर खेलने वाले बल्लेबाज हैं. इन दोनों बल्लेबाजों से ये उम्मीद की जा सकती है कि अगर किसी मैच में टॉप ऑर्डर जल्दी आउट होता है तो ये विकेट पर डेरा डाल सकते हैं. ऐसे में बाद के ओवरों में ऋषभ पंत को रनों की रफ्तार बढ़ाने की जिम्मेदारी के साथ भेजा जा सकता है. ऋषभ पंत को आने वाले मैचों में टीम इंडिया हर हाल में आजमाएगी ऐसे में 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले कठिन मैच से पहले अगर ऋषभ पंत प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाए जाते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्हें लंबे समय तक प्लेइंग 11 से बाहर रखना बुद्धिमानी नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget