एक्सप्लोरर

West Indies vs England: 2-0 से सीरीज़ जीतने के बाद भी वेस्टइंडीज़ को लगा झटका, जेसन होल्डर सस्पेंड

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है.

आठ नंबर की टेस्ट रैंकिंग वाली टीम वेस्टइंडीज़ ने नंबर तीन रैंकिंग वाली इंग्लैंड को अपने घर में सीरीज़ हराकर इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज ने एंटिगुआ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. लेकिन इस जीत के बाद वेस्टइंडीज़ के लिए एक ऐसी बुरी खबर आई है जिसकी उम्मीद उन्हें भी नहीं होगी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है. होल्डर अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एंटिगुआ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया है.

होल्डर के स्थान पर अब क्रैग ब्रैथवेट तीसरे टेस्ट में टीम की कमान संभाल सकते हैं. वह इससे पहले पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर भी दो मैचों की वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच सेंट लुसिया में शनिवार से खेला जाएगा.

सीरीज़ के दूसरे मुकाबले से पहले मेजबान टीम ने पहला टेस्ट 381 रन से जीता था. वेस्टइंडीज की 2009 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ यह पहली सीरीज जीत है.

वेस्टइंडीज की टीम ने यह जीत तेज गेंदबाज जोसेफ अल्जारी के परिवार को समर्पित किया है. अल्जारी अपनी मां के निधन के बावजूद शनिवार को मैच खेलने के लिए मैदान में उतरे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget