एक्सप्लोरर

IND vs WI: बल्लेबाजों ने फिर डुबोई भारत की नैया, लगातार दूसरा टी20 हारी टीम इंडिया; सैमसन-गिल-सूर्या फ्लॉप

IND vs WI 2nd ODI: एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज बेदम दिखे. वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में अब 2-0 की बढ़त बना ली है.

Why Team India lost 2nd T20 Against West Indies: एक बार फिर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा. रविवार रात वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भी टीम इंडिया को हरा दिया. इस बार वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के पहले अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर सिर्फ 152 रन बनाए. इसके जवाब में निकोलस पूरन ने 40 गेंद में 67 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी. वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. 

युजवेंद्र चहल ने जरूर 16वें ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मैच में लौटाने की कोशिश की थी, लेकिन अलजारी जोसेफ और अकील हुसैन ने 26 रन की अटूट साझेदारी करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 

वेस्टइंडीज को आखिरी दो ओवर में 12 रन चाहिये थे और भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने सबसे सफल गेंदबाज चहल को गेंद नहीं सौंपकर गलती की. पांड्या ने नई गेंद संभालते हुए पहला ओवर शानदार डाला, जिसमें भारत को ब्रेंडन किंग (0) और जॉनसन चार्ल्स (2) के विकेट मिले. इसके बाद पूरन ने दबाव में आए बिना बल्लेबाजी की और पांड्या को एक छक्का भी जड़ा. उन्होंने भारत के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा. 

इससे पहले बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए तिलक वर्मा ने 41 गेंद में 51 रन बनाए और टी20 मैचों में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए. पिछले मैच में उन्होंने 39 रन बनाये थे. हालांकि भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था. 

वर्मा उस समय बल्लेबाजी करने आये जब भारत ने दो विकेट 18 रन पर गंवा दिये थे. उन्होंने ईशान किशन (27) के साथ 42 रन की साझेदारी की और फिर कप्तान पांड्या के साथ 38 रन जोड़े. पांड्या (24) ने दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अलजारी जोसेफ की यॉर्कर पर विकेट गंवा बैठे. जोसेफ ने 28 रन देकर दो विकेट लिए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का भारत का फैसला गलत साबित होता दिखा, चूंकि विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल किया. 

ईशान ने 23 गेंद की अपनी पारी में अकील हुसैन को एक छक्का भी जड़ा, लेकिन रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हो गए.  शुभमन गिल (07) एक बार फिर नाकाम रहे. वहीं उपकप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर रन आउट हो गए. स्क्वेयर लेग से काइल मायर्स ने सटीक थ्रो फेंककर उन्हें आउट किया. 

संजू सैमसन (07) भी कोई योगदान नहीं दे सके और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूके, लेकिन निकोलस पूरन ने स्टम्पिंग में कोई चूक नहीं की. वेस्टइंडीज के लिए हुसैन, जोसेफ और शेफर्ड ने दो दो विकेट लिए. 

ये भी पढ़ें...

Global T20 Canada 2023: मोंट्रेल टाइगर्स ने सरे जगुआर्स को फाइनल में दी 5 विकेट से मात, आंद्रे रसल और रदरफोर्ड ने खेली मैच विनिंग पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget