एक्सप्लोरर

एशिया कप: रोहित बोले, 'धोनी से मिला कप्तानी में फायदा, मदद के लिए हमेशा रहे तैयार'

बांग्लादेश को धूल चटाकर एशिया कप खिताब पर कब्ज़ा जमाने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है.

बांग्लादेश को धूल चटाकर एशिया कप खिताब पर कब्ज़ा जमाने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन कप्तानी के लिए सबसे अहम मंत्र शांत रहने का श्रेय उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दे दिया है. साथ ही रोहित ने ये भी बताया कि मैदान पर धोनी हमेशा मदद के लिए तैयार रहे.

महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला एशिया कप में नहीं चला लेकिन श्रृंखला में नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा को इस बात का फख्र है कि उन्होंने पूर्व कप्तान से दबाव की स्थिति में शांत रहने की कला सीख ली है.

कोच रवि शास्त्री ने भी नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में धोनी तरह शांत रहने वाले रोहित की तारीफ की जिनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप का सातवां खिताब जीता.

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें इतने वर्षों से कप्तानी करते देखा है, वह कभी भी परेशान नहीं होते है. फैसला लेने में थोड़ा समय लेते हैं. ये ऐसी चीजे हैं जो मुझ में भी हैं.’’

मुंबई के इस कलात्मक बल्लेबाज ने धोनी की उन खूबियों के बारे में भी बताया जो उन्होंने अपनाने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सोचने के बाद ही कुछ प्रतिक्रिया देता हूं. हां, 50 ओवर के खेल में आपको समय मिल जाता है, आपके पास कुछ भी करने का समय होता है. मैंने उन्हें देखकर यह सीखा है. मैं उनकी कप्तानी में लंबे समय तक खेला हूं. जब भी जरूरत होती है वह सुझाव देने के लिए तैयार रहते है.’’

धोनी एशिया कप में अपने बल्ले से ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके लेकिन शानदार विकेटकीपिंग और मैदान पर उनके रणनीतिक फैसले की खूब तारीफ हुई.

रोहित ने कहा, ‘‘हम धोनी भाई से हमेशा सीखते रहते हैं क्योंकि वह काफी महान कप्तान रहे हैं. मैदान पर जब भी हम किसी परेशानी में होते हैं तो वह मदद के लिए तैयार रहते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget