एक्सप्लोरर

WCPL Final 2025: श्रेयंका पाटिल ने खेली फाइनल में धमाकेदार पारी, बारबाडोस रॉयल्स को दिलाई खिताबी जीत

श्रेयंका पाटिल ने फाइनल में दबाव की घड़ी में चौके जड़कर बारबाडोस रॉयल्स को लगातार तीसरी बार WCPL खिताब दिलाया. चोट से वापसी कर उन्होंने जीत की हीरो बनकर इतिहास रच दिया.

WCPL Final 2025: महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) 2025 का फाइनल रोमांच से भरा रहा. बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ बारबाडोस ने लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीती और लीग में खिताबी हैट्रिक पूरी की.

पहले बल्लेबाजी में गुयाना का प्रदर्शन

प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बनाए थे. उनकी बल्लेबाजों ने स्थिर शुरुआत दी, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे. बारबाडोस के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन रोककर दबाव बनाए रखा.

बारबाडोस की पारी और संकट की घड़ी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 28 रन चाहिए थे. 18वें ओवर में अश्मिनी मुनीसर ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. स्कोरबोर्ड पर बारबाडोस 7 विकेट पर 110 रन था और जीत की उम्मीद लगभग खत्म होती दिख रही थी.

इसी मुश्किल वक्त पर भारत की श्रेयंका पाटिल क्रीज पर बल्लेबाजी करने आईं. हैट्रिक गेंद का सामना करते हुए उन्होंने आते ही शानदार रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन पर चौका जड़ दिया. इसके बाद अगली ही गेंद पर एक और चौका लगाकर उन्होंने टीम का मनोबल और उम्मीद दोनों ही बढ़ा दिया. उनके आक्रामक शॉट्स ने मैच का रुख बदल दिया.

जीत की ओर बढ़ते कदम

19वें ओवर में श्रेयंका को सिर्फ एक गेंद खेलने का मौका मिला और उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट कर ली. दूसरे छोर पर खेल रहीं आलियाह एलेन ने भी चौके और छक्के लगाकर टीम का दबाव कम किया. आखिरी ओवर में भी श्रेयंका ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए जिम्मेदारी दिखाई और अंत में एलेन के साथ मिलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

श्रेयंका ने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 10 रनों की पारी खेली. उनकी छोटी लेकिन निर्णायक पारी ने बारबाडोस को जीत दिलाई और उन्हें फाइनल की हीरो बना दिया.

चोट से वापसी कर रची कहानी

श्रेयंका पाटिल लंबे समय से चोटिल थी और महिला प्रीमियर लीग 2025 में नहीं खेल पाई थी. अक्टूबर 2024 से वह मैदान से बाहर थी, लेकिन सीपीएल के इस सीजन में उन्होंने दमदार वापसी की और आते ही अपनी टीम को चैंपियन बना दिया.

बारबाडोस की खिताबी हैट्रिक

यह जीत बारबाडोस रॉयल्स के लिए बेहद खास रही. तीन टीमों की इस लीग का यह चौथा सीजन था और बारबाडोस ने लगातार तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस जीत में श्रेयंका पाटिल का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget