एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE World Cup 2019: बारिश की वजह से टीम इंडिया के अधूरे प्रेक्टिस सेशन में शिखर धवन भी आए नज़र

World Cup 2019: आज प्रेक्टिस सेशन में वो टीम इंडिया के साथ नज़र आए, जहां कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केदार जाधव ने बल्लेबाज़ी की प्रेक्टिस की.

विश्वकप के अपने तीसरे और अहम मुकाबले के लिए भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज पहुंच गई है. विश्वकप के शुरुआती दो हफ्ते में ही इंग्लैंड और साउथ वेल्स के मौसम ने तीन मैचों बुरी तरह से धो दिया है.

ऐसे में अब कल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले विश्वकप के 18वें मैच पर भी बारिश का साया है. भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमों के मंगलवार का प्रेक्टिस सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया. जबकि आज यानि बुधवार को भी भारतीय खिलाड़ी प्रेक्टिस के लिए मैदान पर उतरे. लेकिन थोड़ी देर बाद ही फिर से बारिश की वजह से प्रेक्टिस रोकनी पड़ी.

लेकिन बारिश से भी बढ़ी चिंता इस समय भारतीय खेमे के लिए कुछ है तो वो है भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन की चोट. शिखर धवन को हाथ में चोट लगी है जिसकी वजह से वो अगले कुछ दिनों के लिए भारतीय टीम के मैचों से बाहर हैं.

लेकिन आज प्रेक्टिस सेशन में वो टीम इंडिया के साथ नज़र आए, जहां कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केदार जाधव ने बल्लेबाज़ी की प्रेक्टिस की. वहीं जडेजा समेत गेंदबाज़, गेंदबाज़ी करते नज़र आए. लेकिन इस समय शिखर धवन मैदान पर तो रहे लेकिन उन्होंने प्रेक्टिस में हिस्सा नहीं लिया. इस मौके पर धवन नेट्स के बाहर सलेक्टर सरनदीप सिंह के साथ बातें करते नज़र आए.

इतना ही नहीं इस दौरान वो बेहद हल्के-फुल्के पलों में प्रेक्टिस सेशन के दौरान लोगों से बातें नज़र आए.

आपको बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर और युवा बल्लेबाज़ रिषभ पंत धवन के कवर के तौर पर टीम के साथ जुड़ने के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget