एक्सप्लोरर

World Cup 2019: सेमीफाइनल में किस टीम का दावा है मजबूत, पाकिस्तान-श्रीलंका-बांग्लादेश के हैं क्या चांस

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही 12 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है, वहीं भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से महज़ एक जीत दूर हैं.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के कुल 48 मैचों में 34 मैच खत्म हो चुके हैं. विश्वकप की सभी टीमों ने 9 में से 7 या 6 मुकाबले खेल लिए हैं. विश्वकप के एक तिहाई टूर्नामेंट के समापन के साथ ही ये स्थिति भी लगभग सपष्ट हो गई है कि विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीन टीमें कौन सी होंगी.

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही 12 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है, वहीं भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से महज़ एक जीत दूर हैं. टीम इंडिया ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उसने पांच मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है. वहीं न्यूज़ीलैंड ने 7 मैच खेले हैं जिसमें उसने भी 5 मैच जीते हैं और एक मैच हार के साथ उसका भी एक मैच बारिश में धुल गया है.

लेकिन अब भी चौथी टीम कौन सी होगी जो इस सेमीफाइनल में आकर इसका खाका पूरा करेगी. इसका अभी फैंस को इंतज़ार है. लेकिन आइये आपको बताते हैं कि अब किन टीमों के बीच सेमीफाइनल के चौथे स्थान की जंग बाकी है और क्या है उसका समीकरण.

दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान अधिकारिक रूप से वर्ल्डकप से बाहर हो गई हैं. ऐसे में अब चौथे नंबर के लिए इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच लड़ाई जारी है.

World Cup 2019: सेमीफाइनल में किस टीम का दावा है मजबूत, पाकिस्तान-श्रीलंका-बांग्लादेश के हैं क्या चांस

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की आगे की टक्कर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ है, जहां जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका को टॉप कर सकती है. क्योंकि उन्होंने तक अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच गंवाया है वो 16 पॉइंट्स के साथ भी टूर्नामेंट को खत्म कर सकती है.

इंग्लैंड

टूर्नामेंट की शुरुआत में खिताब की सबसे बड़ी दावेदार और वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान वाली इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है. जिसके बाद मेज़बान को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अगले मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे और अगर ऐसा नहीं होता तो फिर इंग्लैंड की टीम विश्वकप से बाहर हो सकती है.

अगर श्रीलंका अपने बचे तीनों मैच जीत जाती है तो वो इंग्लैंड को पीछे छोड़ देगी. अगर टीम 8 प्वाइंट पर ही बनी रही और श्रीलंका तीनों मैच हारती है तो तब जाकर इंग्लैंड क्वालीफाई करेगी. लेकिन अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश अगर दोनों मैच हारती हैं तो भी इंग्लैंड की टीम के लिए रास्ते खुल जाएंगे.

श्रीलंका

6 मैचों में 6 प्वाइंट. तीन मैच और खेलने हैं जिसमें अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत है. तीनों मैच जीतने होंगे. अगर टीम 10 प्वाइंट पर रहती है तो उसे इंग्लैंड से ये मनाना होगा कि वो तीनों मैच हारे और बांग्लादेश और पाकिस्तान अपने मैच न जीते. ऐसे में वो क्वालिफाई कर सकती है.

बांग्लादेश

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हरा दिया. अब टीम के 7 मैचों में 7 प्वाइंट हैं. बांग्लादेश को अभी भारत और फिर पाकिस्तान से भिड़ना है. अगर टीम ये दोनों मैच जीतती है तो वो क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन श्रीलंका को अपने सभी मैच हारने होंगे.

पाकिस्तान

साल 1992 की तरह ही इस बार भी इस टीम का यही हाल है. टीम को न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से मैच खेलना है. अगर टीम अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतती है तो टीम के 11 प्वाइंट हो जाएंगे. इसके बाद अगर इंग्लैंड एक और मैच हारती है और बांग्लादेश और श्रीलंका अगर 1-1 मैच हारते हैं तो टीम क्वालीफाई कर लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget