एक्सप्लोरर

WC 2019: एक ही मैच में ENG के कप्तान ने किए कई कमाल, शर्मनाक रिकॉर्ड के मालिक बने राशिद खान

इंग्लैंड की पारी में 25 छक्के लगे जो विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले इंग्लैंड ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 24 छक्के मारे थे.

मैनचेस्टर: वर्ल्ड कप में आज हो रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों को जमकर धोया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने अफगानिस्तान के खिलाफ 397 रन जड़ दिए. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने तूफानी शतक जड़ा और साथ ही अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिए हैं.

इयोन मोर्गन ने इस पारी में 17 छक्के लगाकर एकदिवसीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया. मोर्गन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 71 गेंद में रिकॉर्ड 17 छक्कों और चार चौकों की बदौलत 148 रन बनाए. मौजूदा विश्व कप का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है.

मोर्गन एकदिवसीय क्रिकेट में पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने छक्कों से ही 100 से अधिक रन जुटाए.

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने नौ ओवर में 110 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. राशिद का यह प्रदर्शन विश्व कप मैच में किसी गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है.

वह अफगानिस्तान की ओर से किसी एकदिवसीय मैच में सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए. राशिद के खिलाफ 11 छक्के लगे जो विश्व कप मैच में रिकॉर्ड है.

इससे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकार्ड भारत के रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 16-16 छक्के लगाये थे.

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 2013 में 16 छक्के लगाते हुए 209 रन की पारी खेली थी. एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज जबकि गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

मोर्गन ने अपनी इस पारी के दौरान 57 गेंद में विश्व कप का चौथा सबसे तेज शतक पूरा किया. इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का विश्व कप में यह सबसे तेज शतक है.

विश्व कप में इससे तेज शतक आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन (50 गेंद), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद) और डिविलियर्स (52 गेंद) के नाम दर्ज हैं.

इंग्लैंड की पारी में 25 छक्के लगे जो विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले इंग्लैंड ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 24 छक्के मारे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget