एक्सप्लोरर

WATCH: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को 'विराट एंड कंपनी' से निपटने की तैयारी करवाने पहुंचे स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले महीने की 6 तारीख से भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी.

मार्च में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद से पहली बार टी20 सीरीज़ बचाने में कामयाब रही ऑस्ट्रेलियाई टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है. जहां पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. वहीं अब कुछ विशेषज्ञ इस बात से भी इंकार नहीं कर रहे कि टी20 सीरीज़ में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कड़ी टक्कर के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया की राह आसान नहीं होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया उसी के घर में हराना आसान नहीं है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद से जिन खिलाड़ियों के बाहर होने का खामियाज़ा भुगतती नज़र आई थी अब वही खिलाड़ी उनकी सबसे बड़ी परेशानी दूर कर रहे हैं. जी हां, हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर अपनी टीम के टेस्ट गेंदबाज़ों को भारत के खिलाफ गेंदबाज़ी की प्रेक्टिस करवाएंगे. जिसके लिए ये खिलाड़ी नेट्स पर भी उतर आए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 दिसम्बर से एडिलेड ओवल में शुरु होने जा रहे पहले टेस्ट की तैयारियों के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जुट गई है. जहां रविवार को डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई कैम्प में बल्लेबाज़ी की प्रेक्टिस करवाने पहुंचे थे. वहीं बीते दिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपनी टीम के स्टार पेसर्स को विराट, रहाणे और पुजारा जैसे टेस्ट स्पेशलिस्ट से निपटने के गुर सिखाने प्रेक्टिस सेशन में पहुंचे थे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रेक्टिस सेशन का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें स्टीव स्मिथ जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क और पेट कमिंस के खिलाफ बल्लेबाज़ी प्रेक्टिस करते दिख रहे हैं.

हालांकि इन गेंदबाज़ों को टेस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में प्रेक्टिस करवाते वक्त स्टीव स्मिथ भी गेंदों का सामना करने में असहज नज़र आए क्योंकि वो भी लंबे वक्त से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से दूर हैं. जोश हेज़लवुड की एक गेंद का सामना करते हुए तो स्टीव स्मिथ ज़मीन पर भी गिर गए. हालांकि इसके बाद उन्होंने बिल्कुल बल्ले के बीच से कुछ अच्छे शॉट भी खेले.

अब इसका पता तो 6 दिसम्बर से ही चलेगा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को गेंदबाज़ी करने से ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स तिकड़ी को कितना फायदा पहुंचेगा. लेकिन ये तय है कि इससे ये साफ नज़र आता है कि इन खिलाड़ियों का बैन खत्म होने के बाद इनकी नेशनल टीम में वापसी लगभग तय है.

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद की वजह से इसी साल के मार्च से अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक साल का बैन झले रहे हैं. वो अपने बैन का नौ महीने का वक्त पूरा कर चुके हैं, जबकि अब भी उनके बैन के तीन महीने बाकी हैं. 

वीडियो देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget