एक्सप्लोरर

WATCH: CPL में ड्वेन ब्रावो का तूफान, ओवर की लगातार 5 गेंदों में लगाए 5 छक्के

आईपीएल में कई बार अपने बल्ले से अपनी टीम को मैच जिताने वाले ड्वेन ब्रावो की काबीलियत से सभी वाकिफ है.

आईपीएल में कई बार अपने बल्ले से अपनी टीम को मैच जिताने वाले ड्वेन ब्रावो की काबीलियत से सभी वाकिफ है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में कई लोग ऐसा कहने लगे थे कि अब ब्रावो को क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए. लेकिन अब एक बार फिर से ब्रावो ने अपने आलोचकों को ये जवाब दे दिया है कि आखिर क्यों उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है.

बीते रविवार सेंट किट्स और ट्रिनबागो के बीच मुकाबले में ब्रावो ने एक ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर विरोधी टीम को पस्त कर दिया.

ब्रावो पारी के 17वें ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए और तुरंत एक रन लेकर खाता खोल लिया. लेकिन इसके बाद पारी के 19वें ओवर में जो तूफान आने वाला था उसके बारे में किसी को भी नहीं पता था.

सेंट किट्स के कप्तान ने अलज़ारी जोसेफ को पारी का 19वां ओवर सौंपा. उनके ओवर की पहली गेंद को पुल करने की कोशिश में ब्रावो मिस कर गए. लेकिन इसके बाद जो होना था वो गेंदबाज़ के लिए बेहद खतरनाक थी. जी हां, इस ओवर की बाकी बची पाचों को गेंदों को ब्रावो ने छक्कों के लिए पहुंचा दिया. उनके बल्ले से निकला हर शॉट सीधे बाउंड्री को पार करता चला गया.

ब्रावो ने महज़ 11 गेंदों में 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 37 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 199 रन बनाए.

इसके जवाब में खेलने आई सेंट किट्स की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 46 रन पीछे रह गई.

ड्वेन ब्रावो की कप्तानी वाली ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम इस साल सीपीएल में जीत के रथ पर सवाल है. उन्होंने अब तक खेले कुल 7 मुकाबलों में से 5 मैच जीते हैं और वो अंकतालिका में 10 अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है. 

देखें वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget